दिल्ली EWS एडमिशन के लिये लिस्ट आज होगी जारी, इस तरह से देखें अपने बच्चे का नाम | Delhi EWS Nursery Admission Result 2023 How to check Result | Patrika News
Published: Mar 14, 2023 06:15:50 pm
Delhi EWS Admission: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रवेश सूची आज जारी करेगी। दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग कैटेगरी के तहत नर्सरी से पहली कक्षा तक के दाखिले के लिए सरकार ऑनलाइन ड्रॉ निकालेगी। माता-पिता या अभिभावकों बच्चे का नाम ऑफिशियल वेबसाइट edustud.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
Delhi EWS Admission
Delhi EWS Admission 2023: दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नर्सरी प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रवेश सूची आज जारी करेगी। दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग कैटेगरी के तहत नर्सरी से पहली कक्षा तक के दाखिले के लिए सरकार ऑनलाइन ड्रॉ निकालेगी। आप को बता दे जो आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए दिल्ली के निजी स्कूलों में EWS के तहत किन छात्रों को प्रवेश मिलेगा, इसी ड्रा के आधार पर ईडब्ल्यूएस, और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को नर्सरी से प्रथम कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। चुने गए छात्र अपना नाम ऑफिशियल वेबसाइट edustud.nic.in पर चेक कर सकेंगे। दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आरक्षित हैं जिसमें 22 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए और तीन फीसदी सीटें दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन के लिए करीब 2,10,000 छात्रों ने आवेदन किया था। इस ड्रॉ के जरिए दिल्ली के स्कूलों में 50 हजार सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।