दिव्यांगों के लिए मौका! देहरादून में लगने वाला हेल्थ कैंप, फ्री में इलाज के साथ मिलेंगे ये उपकरण


Last Updated:

Dehradun News: देहरादून में प्रथम श्वास फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन है. जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ सिनर्जी हॉस्पिटल से और अन्य डॉक्टर शामिल होंगे. जि…और पढ़ें

X

देहरादून में इस तारीख को लगेगा दिव्यांगों के लिए  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की संस्था  प्रथम श्वास फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर लगाए जाएंगे. प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक अनामिका जिंदल ने जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले तीन सालों से हर साल प्रथम श्वास फाउंडेशन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 10 मई से 12 मई तक देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल में 10,11,12 मई को प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजंस कौन्सिल, और श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा दल  दिव्यांग सेवा महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं .

इसके लिए उत्तराखंड और बाहर से अभी तक लगभग 585 पंजीकरण हो चुके हैं . कोई भी दिव्यांगज पंजीकरण पर 7055201525 प्रदीप गर्ग,807701116 संजय गर्ग से सम्पर्क करके पंजीकरण करवा सकता है. इस शिविर में दिव्यांग जनों को कृत्रिम हाथ, पैर बुजुर्गों को सुनने की मशीन आदि उपलब्ध किये जाएंगे. वहीं जो बच्चे सुन नहीं सकते और पांच साल से छोटे हैं उनका कोक्लियर इंप्लांट, मोतियाबिन्द का ऑपरेशन निशुल्क होगा, 60 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का वितरण, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कानों की मशीन, इत्यादि का वितरण उपलब्धता रहने तक होगा.  इसी के साथ ही 11 मई को दिव्यांगों औऱ शिविर में विकलांगों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विकलांगता सर्टिफिकेट , यूडीआईडी कार्ड ,रेल्वे पास भी बनाए जाएंगे. 3 दिन के शिविर में सभी के लिए खाने की व्यवस्था भी की जाएगी जो लोग बाहर से आ रहे हैं उसके रहने का इंतजाम भी संस्था ही करवाएगी.

सामान्य लोगों के लिए भी स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल के अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन है जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ सिनर्जी हॉस्पिटल से और अन्य डॉक्टर शामिल होंगे. बुजुर्गों के लिए भी यहाँ सुनने की मशीनें दी जाएंगी. जो बच्चे बोल-सुन नहीं सकते उनके लिए लाखों की मशीनें  भी लगवाई जाएंगी.

homeuttarakhand

देहरादून में लगने वाला हेल्थ कैंप, फ्री में इलाज के साथ मिलेंगे ये उपकरण