देहरादून में 31st को नाइट पार्टी के लिए बेस्ट प्लेस! लाइव कंसर्ट, डीजे, बूफे और भी बहुत कुछ


अरशद खान/ देहरादून. नए साल 2024 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पर्यटकों से गुलजार रहने वाली है. इस समय स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं, तो बाहरी राज्यों से लोग बड़ी संख्या में देहरादून का रुख कर रहे हैं. इसके लिए दून के कैफे ओनर भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं. जी हां, यदि आप भी पहाड़ों की वादियों में न्यू ईयर सेलिब्रेट (New Year Party in Dehradun) करने आए हैं या आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. ओल्ड राजपुर रोड पर स्थित अज्यूर कैफे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए फुल ऑन तैयारी है. यहां पर आप लाइव सिंगिंग कंसर्ट के साथ डीजे नाइट का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा अनलिमिटेड ड्रिंक, स्टार्टर और मेन कोर्स भी मुनासिब दाम के पैकेज में आपको मिलेगा.

लोकल 18 से बातचीत में अज्यूर कैफे के मैनेजर संजय ने कहा कि 31st नाइट के लिए उनकी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. न्यू इयर्स ईव (New Year’s Eve) पर सिर्फ पेड एंट्री होगी. इसके अलावा यहां सिंगर अमिशा नेगी का लाइव सिंगिंग कंसर्ट होगा. डीजे नाइट पर भी कस्टमर न्यू ईयर जमकर सेलिब्रेट कर सकते हैं. अज्यूर कैफे अपने फूड और रुफ टॉप व्यू के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां कस्टमर्स को खूब मजा आने वाला है.

स्टैग, प्लेटिनम और गोल्ड कार्ड पर एंट्री

संजय ने कहा कि न्यू ईयर पार्टी में तीन तरह की एंट्री रखी गई हैं, जिसमें सबसे पहली स्टैग एंट्री है. इसके लिए कस्टमर को 4000 रुपये देने होंगे. फिर प्लेटिनम एंट्री है, जिसमें कपल कस्टमर्स के लिए 7999 रुपये एंट्री फीस रखी गई है. गोल्ड एंट्री भी कपल्स कस्टमर्स के लिए है लेकिन इसमें प्रीमियम सर्विस कस्टमर्स को दी जाएंगी और इसके लिए एंट्री फीस 11999 रुपये रखी गई है. उन्होंने कहा कि स्टैग और प्लेटिनम एंट्री पर कैफे की ओर से अनलिमिटेड बूफे की फैसिलिटी दी जा रही है. 5 वेज स्टार्टर, 5 नॉनवेज स्टार्टर, मेन कोर्स, एक डेजर्ट और प्रीमियम ड्रिंक सर्व की जाएगी. यह बूफे अनलिमिटेड रहेगा.

कैसे पहुंचे अज्यूर कैफे?

अज्यूर कैफे का पूरा पता है- 143, 3rd फ्लोर राजपुर रोड, देहरादून. यहां आप देहरादून के आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से सिटी बस के माध्यम से डायरेक्ट पहुंच सकते हैं. यदि आप अपने वाहन से आ रहे हैं, तो मसूरी डायवर्जन से ओल्ड राजपुर रोड पर 100 मीटर आगे दाएं हाथ पर यह कैफे स्थित है.

Tags: Dehradun news, Local18, New Year Celebration, Uttarakhand news