धर्म संसद में विवादित और भड़काऊ भाषण, अब हरिद्वार में दर्ज हुई FIR


हरिद्वार. उत्तराखंड में तीन दिन तक चली धर्म संसद का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. मुसिलम समुदाय को लेकर विवादित बयानबाजी और भड़काऊ भाषणों के बाद अब वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके साथ ही अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं. ये मामला हरिद्वार कोतवाली में गुलबहार नामक युवक ने दर्ज करवाया है. अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

दरअसल 17 से 19 दिसम्बर को हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया गया था. इसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित भाषण देने का मामला उठ रहा है. इस सम्मेलन में कई संतों के अलावा भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हुए थे. इस सम्मेलन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने विरोध दर्ज किया है.

वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर साकेत गोखले ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने ज्वालापुर पुलिस स्टेशन में एसएचओ को शिकायत दी है. उन्होंने लिखा कि 24 घंटे में आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने पर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष वाद किया जाएगा.

गौरतलब है कि इस सम्मेलन का आयोजन यति नरसिंहानंद ने करवाया था. हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष स्वामी प्रमोदानंद गिरी, स्वामी आनंदस्वरूप, साध्वी अन्नपूर्णा आदि इस सम्मेलन में वक्ता के रूप में शामिल हुए थे. सम्मेलन में शामिल हुए बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं हालांकि अश्विनी का कहना है कि वे केवल तीस मिनट कार्यक्रम में रुके थे.

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, मुनव्वर फारूकी को लगातार उन जोक्स के लिए दंडित किया गया, जो उन्होंने सुनाए भी नहीं थे, लेकिन धर्म संसद के उन सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने विवादित बोल बोले.

स्वरा भास्कर ने आईपीएस अशोक कुमार को गुड मॉर्निंग कहते हुए लिखा हरिद्वार हेट असेम्बली. इसी के साथ टेनिस स्टार मार्टिना नवरातिलोवा ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘यह क्या हो रहा है?’

आपके शहर से (हरिद्वार)

उत्तराखंड

  • धर्म संसद में विवादित और भड़काऊ भाषण, अब हरिद्वार में दर्ज हुई FIR

  • Uttarakhand Chunav: कांग्रेस का नया सिरदर्द – लोकल vs बाहरी! हॉट सीट हरिद्वार पर कैसे निपटेगी कांग्रेस?

  • Uttarakhand Chunac 2022: बीजेपी ने शुरू किया प्रचार, शनिवार से शुरू करेगी विजय संकल्प यात्रा

  • उत्तरकाशी: तीर्थपुरोहितों ने निकाली विजय यात्रा, अनोखे अंदाज में जताया सीएम का आभार

  • Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?

  • Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स

  • Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

  • Uttarakhand Chunav: रुड़की में मेयर और पार्षदों का झगड़ा बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकता है मुसीबत

  • UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल

  • UKPSC EXAM 2021 : नायब तहसीलदार समेत लोअर PCS एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

  • Arvind Kejriwal in Haridwar : उत्तराखंड में AAP की सरकार बनी तो आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी

उत्तराखंड

Tags: Communal Tension