Tag: dharm sansad

मथुरा में यति न​रसिंहानंद का एक और भड़काऊ बयान, बोले- मुस्लिमों से उन्हें कोई चिढ़ नहीं, लेकिन…

मथुरा. डासना देवी मंदिर (Dasana Devi Mandir) के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती एक और बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. मथुरा पहुंचे यति नरसिंहानंद ने कहा, ‘वो सारे के सारे मुस्लिम जिहादी  हैं, जो मोहम्मद और कुरान में विश्वास रखते हैं.’ इस बयान को एक समुदाय विशेष की आस्था पर जहां सीधे तौर पर हमला माना जा रहा है, वहीं यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वृंदावन के गोवर्धन धाम में जो धर्म संसद (Dharma Sansad) होने जा रही है, उसकी भूमिका तैयार करने के मकसद से ये यति नरसिंहानंद ऐसे बयान दे रहे ... Read more

‘धर्म संसद’ मामला: पुलिस अफसर के साथ हंसते दिखे वसीम रिजवी और नरसिंहानंद, कहा- लड़का हमारी तरफ होगा

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित हुई ‘धर्म संसद’ (Dharm Sansad) में मुसलमानों के खिलाफ हथियार उठाने और नरसंहार का आह्वान करने वाले हिन्दू धर्मगुरु आज पुलिस अधिकारी के साथ हंसते हुए देखे गए. इसी दौरान वहां मौजूद यति नरसिंहानंद सस्वती  (Yati Narasimhanand) को कहते सुना गया कि ‘निष्पक्ष क्यों यह लड़का तो हमारे साथ होगा.’ इस वीडियो से सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी (Wasim Rizvi aka Jitendra Tyagi) ... Read more

मुस्लिम PM न बनने देना, कॉपी-किताब छोड़ शस्त्र उठाओ…किसने क्या कहा, धर्म संसद पर क्यों बरपा है हंगामा, जानें सबकुछ

हरिद्वार: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) में 17 से 19 दिसंबर के दौरान आयोजित धर्म संसद (Dharm Sansad) को लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है. धर्म संसद में हिंदुत्व और मुसलमानों को लेकर साधु-संतों के विवादित भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज में अलग-अलग संतों और धर्मगुरुओं द्वारा धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने, मुस्लिम प्रधानमंत्री न बनने देने, मुस्लिम आबादी न बढ़ने देने और कॉपी-किताब त्यागने जैसे बयान दिए गए हैं. धर्म संसद से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच वाले इन वीडियो के वायरल होने पर ... Read more

धर्म संसद में विवादित और भड़काऊ भाषण, अब हरिद्वार में दर्ज हुई FIR

हरिद्वार. उत्तराखंड में तीन दिन तक चली धर्म संसद का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. मुसिलम समुदाय को लेकर विवादित बयानबाजी और भड़काऊ भाषणों के बाद अब वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके साथ ही अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं. ये मामला हरिद्वार कोतवाली में गुलबहार नामक युवक ने दर्ज करवाया है. अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. दरअसल 17 से 19 दिसम्बर को हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया गया था. इसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित भाषण देने ... Read more