Tag: Uttar Pradesh news

बॉयफ्रेंड के लिए मारपीट : एक दूसरे के खींचे बाल, चले लात घूंसे; बागपत का VIDEO हो रहा वायरल

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देख जा सकता है कि लड़कियां व्यस्त रोड के बीच में आपस में झगड़ रही हैं दे रही हैं.  बागपत में बॉयफ्रेंड को लेकर छात्राओं के बीच महाभारत देखने को मिला है. कस्बा में नगर सराय में स्कूल से घर वापस लौट रही छात्राओं में जमकर लात घुसे चले.  जिसका पास में खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. दरअसल आपको बता दें कि यह पूरा मामला ... Read more

स्‍कूल में मोबाइल पर अश्‍लील फिल्‍म देख रहा था शिक्षक, पोल खुली तो छात्र को बेरहमी से पीटा 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को एक अध्यापक द्वारा बेदर्दी से पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्र ने अध्यापक को मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते देख लिया था, जिससे नाराज होकर अध्यापक ने बच्चे को बेदर्दी से पीटा. बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.  यह मामला जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र की डिवाईन लाईट पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा का मामला है. छात्र के पिता ने ... Read more

UP : होमवर्क न करने पर 10वीं के छात्र ने गढ़ी अपने अपहरण की कहानी और फिर…

(प्रतीकात्मक तस्वीर) हरदोई में कार सवार युवकों ने स्कूल से लौट रहे एक छात्र से रास्ता पूछने के बहाने उसे दवा सूंघा कर बेहोश कर दिया और फिर अगवा कर ले गए. छात्र का आरोप है कि जब उसे होश आया तो युवकों ने उससे धार्मिक नारे लगवाए और उसपर ब्लेड से हमला किया. इसके बाद छात्र को देर शाम आरोपी रोड पर फेंक कर चले गए. छात्र को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया.  मामले को लेकर पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में बच्चा अकेले आता नजर आ रहा ... Read more

यूपी में 69 हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश आया 

लखनऊ: यूपी में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार को नये सिरे से मेरिट लिस्ट जारी करनी होगी. 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त सभी अभ्यर्थियों की नई सूची आरक्षण कानून के तहत सूची तैयार की जाए. ये कहना है इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का. कोर्ट ने अभ्यर्थियों की तरफ़ से दायर याचिका पर फ़ैसला देते हुए यूपी सरकार को कहा है कि मेरिट में आने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखते हुए सूची तैयार की जायेगी. कोर्ट ने शासन से तीन महीने में प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. ... Read more

जब रेलवे के रिटायर कर्मचारी ने उठाई थी माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आवाज, पेंशन से लड़ा था केस

रेलवे के पूर्व कर्मचारी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा 2003 में रिटायर हुए थे. उसी साल क्षेत्रीय बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया गया. यह मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ मामलों की लंबी सूची में जमीन हड़पने का पहला मामला था. मुख्‍तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में मौत हो गई.  मऊ में रहने वाले 82 साल के विश्वकर्मा ने गैंगस्टर की मौत के बारे में पूछे जाने पर दार्शनिक अंदाज में जवाब देते हुए एनडीटीवी से कहा, “हम सभी को एक दिन मरना है. यह आपकी और मेरी दोनों की कहानी है.” 2005 से अपनी ... Read more

युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है. मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को यहां मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेला एवं नवचयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और इनसे 1.10 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी मिलेगी. यह भी पढ़ें योगी ने कहा इसके लिए जरूरी है ... Read more

UPSSSC PET Result 2023 DECLARED, official link not working

The Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission on Monday announced the UPSSSC PET Result 2023. Candidates who appeared for the Preliminary Eligibility Test (PET) can check their score on its official website, that is, upsssc.gov.in. However, the link is not working at present.  The UP PET examination is conducted by the Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC).  How to check UPSSSC PET Result 2023?  Step 1: Visit the official website — upsssc.gov.in Step 2: Enter your login details and submit.  Step 3: Check your result on the next page.  Step 4: Get a hard copy for future reference.  The ... Read more

यूपी : स्कूल के बस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस के इंजन में फंसा था, जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर और अजगर को रेस्क्यू कराया.  यह भी पढ़ें लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए किसी तरह का कोई ... Read more

VIDEO : UP के स्कूल में मिड-डे मील में बच्चों को परोसा गया नमक और चावल, हेडमास्टर सस्‍पेंड

लखनऊ: यूपी के अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय डिहवा पांडे का पुरवा बैंती में प्राथमिक स्‍कूल में पढ़ रहे बच्चों को मिड-डे मील में दोपहर के भोजन में नमक और चावल देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर अभिभावकों ने रोष जताया है और इस बारे में उच्‍चाधिकारियों से शिकायत की है. यह मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है. अयोध्या जिले के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने तुरंत जांच कराते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया है कि हेड मास्टर को सस्पेंड करते हुए ग्राम प्रधान को नोटिस ... Read more