Tag: उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्‍चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'विद्या कुंभ' के नाम से खोले स्‍कूल

प्रयागराज (उप्र) : संगम नगरी प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस भव्‍य आयोजन में स्‍वच्‍छता बनाए रखने के लिए महाकुंभ नगर में 15000 से ज्यादा सफाईकर्मियों और श्रमिकों की तैनाती की गई है. ये वो लोग हैं, जिनके ऊपर पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने की पूरी जिम्मेदारी है. मेला क्षेत्र में पूरे देशभर से सफाई कर्मचारी और श्रमिक अपना फर्ज निभा रहे है. वहीं ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए अब सरकार ने अनोखी पहल करते हुए इनके बच्चों को शिक्षा ... Read more

बुजुर्ग को खड़े रखने वाले सरकारी कर्मचारियों को सीईओ ने दी स्टैंड अप सजा, यहां देखें Video

नोएडा ऑथोरिटी के कर्मचारियों को मिली ये सजा चर्चा का विषय बन गई है. नोएडा आवासीय प्लॉट विभाग के कम से कम 16 कर्मचारियों को स्कूलों के दिनों की याद आ गई. उन्हें अपने काउंटर पर लोगों को इंतजार कराने की सजा के रूप में 20 मिनट तक अपने ही काउंटर पर खड़े रहना पड़ा. ये ‘स्टैंड-अप’ सजा उन्हें नोएडा ऑथोरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम की तरफ से दिया गया था. दरअसल, सीईओ लोगों को लंबे समय तक काउंटर पर इंतजार कराने के इन कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज थे. नोएडा ऑथोरिटी में रोजाना सैकड़ों लोग किसी न किसी ... Read more

मां ने स्कूल जाने के लिए जगाया तो बेटे ने कर दी हत्या, 5 दिन तक रहा लाश के साथ

नई दिल्ली: सुबह-सुबह जब एक महिला अपने 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल जाने के लिए जगाने के लिए उसके बेडरूम में गई तो उसे नहीं पता था कि वह बेटा ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन दिसंबर को  महिला आरती देवी वर्मा अपने 17 साल के बेटे अमन से स्कूल जाने के लिए उठने को कहा. लेकिन अमन का मन स्कूल जाने का नहीं था. वह उठने के लिए कहने पर गुस्से में आ गया और अपनी मां को जमीन पर धकेल दिया. इससे आरती देवी  की सिर दीवार से ... Read more

छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ समझाया तो पता चला टीचर ही ग़लत तरीक़े से छूता था

उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में छोटी-छोटी मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. UP School Teacher Sexual Harassment Case: एक स्कूल शिक्षक को कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.शिक्षा के मंदिर में कामुकता की कलंक कथा लिखने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का है. हालांकि, उसके घिनौने काम का खुलासा उसी स्कूल की अध्यापिका के जरिए हुआ. ये अध्यापिका ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ छात्राओं को समझा रही थीं. तब उन छात्राओं ने कहा कि ऐसा बैड टच तो वो शिक्षक देते हैं. ये ... Read more

45 दिन से सोया नहीं… : टारगेट नहीं हुआ पूरा तो एरिया मैनेजर ने लगा ली फांसी, वर्क प्रेशर का लगाया आरोप

झांसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी में एक फाइनेंस कम्पनी के एरिया मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बताया कि पिछले दो महीने से अधिकारी उस पर रिकवरी टारगेट पूरा करने का दवाब बना रहे थे. पूरा न होने पर उसके वेतन से काटने की धमकी दी जा रही थी. जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 42 वर्षीय तरुण सक्सेना झांसी जनपद में नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावरा पिछोर के रहने वाले थे. ... Read more

पश्चिम एशिया में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु के : रिपोर्ट

मुंबई: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों में निर्माण उद्योग में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक या मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. प्रवासी श्रमिकों को उद्यमों से जोड़ने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित मंच ‘हंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि चिनाई, बढ़ई, प्लंबिंग, बिजली का काम और वेल्डिंग जैसे निर्माण कौशल में दक्षता रखने वाले और निर्माण परियोजनाओं में पूर्व अनुभव रखने वाले श्रमिकों की ... Read more

Cold wave : नोएडा में प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को इस सप्ताह बंद रखने का लिया फैसला

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में शीत लहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी लोग ठंड से परेशान हैं. घने कोहरे और शीत लहर के चलते गौतम बुद्ध नगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों की नर्सरी से लेकर 8 तक की कक्षाएं 3 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद रहेगी. बीच में रविवार पड़ने के कारण यह कक्षाएं 8 तारीख से पुन: शुरू की जाएगी. डीएम मनीष कुमार ने बताया कि कक्षा 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं इस दौरान चलती रहेगी. यह भी पढ़ें वाराणसी में भी स्कूल बंद पिछले ... Read more

UP: रील पर अधिक व्यूज पाने के लिए स्कूल टीचर ने छात्र के गले में लपेटा सांप, भेजा गया नोटिस

सांप एक बच्चे के गले में भी डाला गया. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एक महिला टीचर अपनी रील पर अधिक व्यूज और एंगेजमेंट पाने के लिए स्कूल में एक सांप ले आईं. ये घटना अमरोहा जिले के सुल्तान थेर (Sultan Ther) के सरकारी प्राथमिक विद्यालय की है. महिला टीचर की पहचान निशू के रूप में हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही तस्वीरों में इस महिला टीचर के गले में लगभग 3-5 फीट लंबा एक सांप लिपटा हुआ देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें इस दौरान एक सपेरा भी वहां मौजूद था और कई छात्र एक घेरा बनाकर ... Read more

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर यूपी सरकार से SC नाराज, लगायी फटकार

नई दिल्ली: देश भर के सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा दाखिल हलफनामे पर नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर आपसे आपका विभाग नही चल पा रहा है तो हम दूसरी एजेंसी को नियुक्त कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. यह मामला उन बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा सहारा है. ऐसे में सरकारों को इस मामले में गम्भीरता से कदम ... Read more

यूपी : स्कूल के बस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस के इंजन में फंसा था, जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर और अजगर को रेस्क्यू कराया.  यह भी पढ़ें लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए किसी तरह का कोई ... Read more