Tag: Affidavit

जबरन या लालच देकर धर्मांतरण के मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

सुप्रीम कोर्ट. नई दिल्ली : जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. गुजरात सरकार ने देश में धर्मांतरण पर कड़े कानून बनाने की मांग का समर्थन किया है. गुजरात सरकार ने कहा है कि उसने राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून पारित किया है.   गुजरात सरकार ने हलफनामे में कहा है कि धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार में लोगों को बलपूर्वक या लालच देकर धर्म परिवर्तित करने का मौलिक अधिकार शामिल नहीं है. धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार में अन्य लोगों को किसी विशेष धर्म में ... Read more

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर यूपी सरकार से SC नाराज, लगायी फटकार

नई दिल्ली: देश भर के सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा दाखिल हलफनामे पर नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर आपसे आपका विभाग नही चल पा रहा है तो हम दूसरी एजेंसी को नियुक्त कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. यह मामला उन बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा सहारा है. ऐसे में सरकारों को इस मामले में गम्भीरता से कदम ... Read more