Tag: योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल, जानें 8 बड़ी उपलब्धियां

योगी सरकार के 8 साल पूरा होने पर 25 मार्च से बड़े समारोहों का आगाज. लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज आठ साल पूरे हो रहे हैं. लगातार पांच बार के गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ आज ही के दिन यूपी के सीएम बने थे. वे गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं. राज्य में 14 साल के बनवास के बाद साल 2017 में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई थी. राज्य के मुख्यमंत्री बनते ही योगी ने कई बड़े एक्शन भी लिए. जिनके चलते उनकी काफी तारीफ हुई और साल 2022 के यूपी चुनाव में जनता ने ... Read more

महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्‍चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'विद्या कुंभ' के नाम से खोले स्‍कूल

प्रयागराज (उप्र) : संगम नगरी प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस भव्‍य आयोजन में स्‍वच्‍छता बनाए रखने के लिए महाकुंभ नगर में 15000 से ज्यादा सफाईकर्मियों और श्रमिकों की तैनाती की गई है. ये वो लोग हैं, जिनके ऊपर पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने की पूरी जिम्मेदारी है. मेला क्षेत्र में पूरे देशभर से सफाई कर्मचारी और श्रमिक अपना फर्ज निभा रहे है. वहीं ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए अब सरकार ने अनोखी पहल करते हुए इनके बच्चों को शिक्षा ... Read more

1 नवंबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने यूपीवालों को दे दिया '4 छुट्टी' वाला बंपर दिवाली गिफ्ट

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 1 नवंबर की छुट्टी का ऐलान. दीवाली के मौके पर हर किसी को छुट्टी की दरकरार होती है. छुट्टी की राह देख रहे कर्मचारियों और लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली का शानदार तोहफा (UP Government Diwali Gift) दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान (1 November Leave In UP) किया है. सरकार के इस आदेश के अनुसार 31 तारीख के साथ ही 1 तारीख को भी छुट्टी रहेगी. आज सरकार ने इसकी घोषणा की है. ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ और केदारनाथ में 1 नवंबर को क्यों मनाई जा ... Read more

कैसे बिना किसी विवाद के पूरी हुई देश की सबसे बड़ी परीक्षा? यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया

लखनऊ: परीक्षा के सेंटर सिर्फ सरकारी स्कूल बनाए और परीक्षा नियंत्रक सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को बनाया. एक शिफ्ट में पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवार नहीं रखे गए. देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मानी जा रही यूपी की पुलिस भर्ती पूरी होने के बाद यह बात यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने NDTV से एक खास इंटरव्यू में कही. फरवरी में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी. इसके बाद योगी सरकार के लिए इस परीक्षा को दोबारा बिना किसी बाधा के कराना एक चुनौती थी. इस बार परीक्षा पांच ... Read more

गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार, पूर्वजों के नाम पर भवन-योजना का नाम करा सकेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया  कि  उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी.  लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार गांधी  जयंती (2 अक्टूबर) पर मातृभूमि योजना (Matrabhumi Scheme) पोर्टल लांच करने जा रही है. इसके तहत यदि कोई व्यक्ति गांव में सामुदायिक भवन, चिकित्सालय, स्कूल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि का निर्माण अपने पूर्वज के नाम पर कराना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ 60 फीसदी पैसा देना होगा. 40 फीसदी पैसे राज्य सरकार लगाएगी.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया  कि  उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी. वे गुरुवार को मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति की ओर से ... Read more