Tag: Yogi Government
महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'विद्या कुंभ' के नाम से खोले स्कूल
प्रयागराज (उप्र) : संगम नगरी प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस भव्य आयोजन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए महाकुंभ नगर में 15000 से ज्यादा सफाईकर्मियों और श्रमिकों की तैनाती की गई है. ये वो लोग हैं, जिनके ऊपर पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने की पूरी जिम्मेदारी है. मेला क्षेत्र में पूरे देशभर से सफाई कर्मचारी और श्रमिक अपना फर्ज निभा रहे है. वहीं ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए अब सरकार ने अनोखी पहल करते हुए इनके बच्चों को शिक्षा ... Read more
UP मदरसा एक्ट संवैधानिक है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में यूपी मदरसा एक्ट मामले (UP Madarsa Act Case) को लेकर सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि यूपी मदरसा एक्ट संवैधानिक है या नहीं. यूपी के मदरसा एक्ट को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती देने वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत संस्कृतियों, सभ्यताओं और धर्मों का संगम है और इसे इसी तरह संरक्षित किया जाना चाहिए. ... Read more
कैसे बिना किसी विवाद के पूरी हुई देश की सबसे बड़ी परीक्षा? यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया
लखनऊ: परीक्षा के सेंटर सिर्फ सरकारी स्कूल बनाए और परीक्षा नियंत्रक सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को बनाया. एक शिफ्ट में पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवार नहीं रखे गए. देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मानी जा रही यूपी की पुलिस भर्ती पूरी होने के बाद यह बात यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने NDTV से एक खास इंटरव्यू में कही. फरवरी में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी. इसके बाद योगी सरकार के लिए इस परीक्षा को दोबारा बिना किसी बाधा के कराना एक चुनौती थी. इस बार परीक्षा पांच ... Read more
UP Board Exams 2024: आज से यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले ये जरूरी निर्देश पढ़ लें
UP Board Exams 2024: आज से यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू नई दिल्ली: UP Board Class 10th, 12th Exam 2024: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है. आज 10वीं और 12वीं दोनों की कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो रही है. बच्चों को अपने संबंधित स्कूलों से यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 एडिट कार्ड दे दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित किए जा रहे यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल 55 लाख से अधिक छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं. इस साल यूपी बोर्ड ... Read more
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, 8, 265 परीक्षा केंद्र, सभी छात्र CCTV में होंगे कैद, परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ तैनात
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, 10वीं, 12वीं की मार्किंग स्कीम यहां बोर्ड परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए विगत वर्षो में अपनाई गई प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया गया है. राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ-साथ विद्या समीक्षा केन्द्र लखनऊ और परिषद मुख्यालय, प्रयागराज और 05 क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है. ताकि प्रदेश के समस्त परीक्षा केंद्रों और जनपद स्तरीय कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर की लाइव मॉनिटरिंग की जाएंगी. इसी प्रकार जनपद स्तर पर ... Read more
UP Board परीक्षा 2024 के लिए योगी सरकार ने कस ली कमर, परीक्षा केंद्रों पर होगी खुफिया इकाइयों की नजर, नकल पर लगेगी नकेल
यूपी बोर्ड परीक्षा में खुफिया ईकाई की तैनाती नई दिल्ली: Yogi Govt will Deploy Intelligence Units at Board Exam Centers:यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2024 इसी माह होने जा रही हैं, इसलिए यह बोर्ड इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल यूपी का बोर्ड परीक्षा में नकल का लंबा इतिहास रहा है. बोर्ड परीक्षा में नकल और चोरी और परीक्षा केंद्रों पर धांधली की घटनाएं ये यूपी बोर्ड के लिए आम हैं. हर साल यूपी सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं लेकिन धांधली को पूरी तरह रोकने में कुछ कसर रह ... Read more