Tag: महाकुंभ 2025
LIVE : पीएम मोदी आज संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी, महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी नई दिल्ली: पीएम मोदी बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगे. पीएम मोदी करीब 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी के महाकुंभ आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर तमाम तैयारियों का जायजा लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10:00 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए नैनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान पहुंचेंगे. उसके बाद सुबह 10:45 ... Read more
महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने का है प्लान तो जान लीजिए कैसे हैं इंतजाम
Mahakumbh Amrit Snan Basant Panchmi: प्रयागराज में बसंत पंचमी पर कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं. Mahakumbh Amrit Snan Basant Panchmi : महाकुंभ में 3 फरवरी (सोमवार) को बसंत पंचमी का अमृत स्नान है. आखिरी अमृत स्नान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. बसंत पंचमी पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. आज और कल प्रयागराज में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी है. मेले में 2 और 3 फरवरी को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. 28 जनवरी से 5 फरवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया गया है. बाहर ... Read more
Mahakumbh 2025: पंचायत की क्रांति देवी पहुंचीं प्रयागराज, संगम में डुबकी लगाने के साथ किया भंडारे में नाश्ता- देखें वीडियो
पंचायत की क्रांति देवी पहुंचीं महाकुंभ, डुबकी लगाई, ऐसे किया नाश्ता नई दिल्ली: Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में जन सैलाब उमड़ रहा है, क्या आम क्या खास हर लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनीता राजवार भी महाकुंभ 2025 में शिरकत करने पहुंची और यहां पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के साथ ही उन्होंने भंडारे का लुत्फ भी उठाया. सुनीता राजवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह भंडारे में पूरी सब्जी और हलवा खाती नजर आ रही हैं. आइए आपको भी दिखाते ... Read more
भारत के आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व की कहानी बताता है कुंभ… गौतम अदाणी का ब्लॉग
अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘महाकुंभ 2025’ का आयोजन जारी है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं. अदाणी ग्रुप महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर महाप्रसाद सेवा कर रहा है. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ 21 जनवरी को महाकुंभ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संगम में पूजा के बाद प्रसाद सेवा भी की थी. अब उन्होंने सोमवार को महाकुंभ पर एक ब्लॉग लिखा है. LinkedIn प्लेटफॉर्म पर लिखे अपने ब्लॉग में गौतम अदाणी ने बताया कि कैसे महाकुंभ भारत के आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व की ... Read more
CM योगी के वो 10 'महाफैसले' जो गंगा में डुबकी लगाने से पहले लिए; देखें पूरी लिस्ट
गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाया जा रहा है. प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा. यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 20 के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय की स्थापना के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेसवे के रूप में जाना जाएगा. वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन के संबंध में चर्चा हुई है. कैबिनेट में प्रयागराज नगर निगम, वाराणसी नगर निगम और आगरा ... Read more
कौन हैं महाकुंभ में आए IIT बाबा? जानिए कैसे अभय सिंह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग छोड़ बन गए संन्यासी
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है. देश-विदेश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. नागा बाबाओं, अघोरियों और महिला संतों और दुनिया के सबसे सम्मानित धार्मिक नेताओं से मिलने के लिए महाकुंभ एक मंच है. यहां कोई श्रद्धालु भगवान शंकर का रूप लेकर आता है, तो किसी ने मां काली का वेश धारण किया है. इन सबके बीच महाकुंभ में आए एक IITian Baba’ की काफी चर्चा हो रही है. महाकुंभ में इन्हें लोग इंजीनियर बाबा भी कहते हैं. इनका ... Read more
महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'विद्या कुंभ' के नाम से खोले स्कूल
प्रयागराज (उप्र) : संगम नगरी प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस भव्य आयोजन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए महाकुंभ नगर में 15000 से ज्यादा सफाईकर्मियों और श्रमिकों की तैनाती की गई है. ये वो लोग हैं, जिनके ऊपर पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने की पूरी जिम्मेदारी है. मेला क्षेत्र में पूरे देशभर से सफाई कर्मचारी और श्रमिक अपना फर्ज निभा रहे है. वहीं ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए अब सरकार ने अनोखी पहल करते हुए इनके बच्चों को शिक्षा ... Read more
हिमांगी सखी को मिला साध्वी त्रिकाल भवंता का साथ, अब किन्नर और महिला अखाड़ा की ताकत बढ़ेगी?
हिमांगी सखी अब जगद्गुरु बन गई हैं. उन्हें महिला अखाड़े की महंत साध्वी त्रिकाल भवंता ने पट्टाअभिषेक कर ये उपाधि दी. हिमांगी सखी विश्व की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हैं. 2014 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने खुद बताया था कि उनका जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ है.उनके पिता राजेंद्र बेचर भाई पंचाल थे. उनकी मां चंद्रकांता रघुवीर कुमार गिरी पंजाबी फैमिली से थी. हिमांगी के मुताबिक, मुंबई के होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई. मगर, मेरे पिता का हार्ट अटैक होने के बाद मां समेत सभी मुंबई ... Read more