Tag: गौतम अदाणी

जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी: गौतम अदाणी ने 10,000 करोड़ रुपये दान कर 'सेवा' का लिया संकल्प

अहमदाबाद: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी दिवा शाह के साथ शुक्रवार को अहमदाबाद में संपन्न हुई. यह शादी बेहद ही सादगी और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई. गौतम अदाणी ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए समाज सेवा के तौर पर 10,000 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया. स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे दान के पैसे  अदाणी समूह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि गौतम अदाणी की तरफ से किया गया दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा ... Read more

भारत के आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व की कहानी बताता है कुंभ… गौतम अदाणी का ब्लॉग

अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘महाकुंभ 2025’ का आयोजन जारी है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं. अदाणी ग्रुप महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर महाप्रसाद सेवा कर रहा है. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ 21 जनवरी को महाकुंभ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संगम में पूजा के बाद प्रसाद सेवा भी की थी. अब उन्होंने सोमवार को महाकुंभ पर एक ब्लॉग लिखा है. LinkedIn प्लेटफॉर्म पर लिखे अपने ब्लॉग में गौतम अदाणी ने बताया कि कैसे महाकुंभ भारत के आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व की ... Read more

'मेरे पास केवल सपने थे, सपने कुछ अर्थपूर्ण चीजें करने के…', अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छात्रों को दी बड़ी सीख

मुंबई: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोमवार को अदाणी इंटरनेशनल  स्कूल (Adani International School) के छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान छात्रों से कहा कि सफलता निजी नहीं होती है. सफलता तो तभी होती है जब आप पूरी दुनिया को बेहतर बनाएं. सफलता के साथ ही आप बेहतर विश्व के लिए भी काम करें. हमारी दुनिया तेजी से बदल रही है. मेरा इस बात में विश्वास है कि शिक्षक केवल परीक्षा के लिए तैयार नहीं करते बल्कि वो आपको जिंदगी के लिए भी तैयार करते हैं. अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को गौतम अदाणी का ... Read more

गौतम अदाणी ने साझा की अपनी प्रेरक कहानी, बताया- कैसे की 10 हजार रुपये की पहली कमाई

नई दिल्‍ली: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने जयपुर में इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (India Gem and Jewellery Awards) के 51वें संस्करण को संबोधित किया. इस दौरान अदाणी ने अपने जीवन से जुड़ी एक प्रेरक कहानी भी साझा की. उन्‍होंने कहा कि यह कहानी मेरे दिल में बहुत खास जगह रखती है. इसी ने नींव रखी कि मुझे क्‍या बनना है. उन्‍होंने बताया कि मेरी एंटरप्रन्‍योर बनने की यात्रा में हीरे का व्‍यापार शुरुआती बिंदु था. अदाणी की यह कहानी उन युवाओं के लिए एक उदाहरण है, जो अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं.  ... Read more

“सोते समय पैर दीवार से टकराते थे, अब पूरा होगा बड़े घर का सपना” : अदाणी ग्रुप के धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर बोले लोग

धारीदार टिन की चद्दरों से बनी छत. बिना पलस्तर की दीवारें. संकरी गलियां. इन गलियों में एक-दूसरे को टक्कर मारते लोग. एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती धारावी में कदम रखने के लिए हौसला चाहिए. हालांकि, ज़िद्दी धारावी कभी रुकती नहीं! दशकों से यहां के लोग बदलाव का इंतज़ार कर रहे हैं. एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी को रिडेवलप करेगा अदाणी ग्रुप, महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी NDTV की टीम सबसे पहले धारावी के रहने वाले शेख अंसारी के घर पहुंची. उनकी ज़िंदगी 6X8 के कमरे में गुज़री है. 6 सदस्यों का परिवार है. अब वह अपनी आने वाली ... Read more