नेशनल मूट कोर्ट कंपीटीशन में 42 टीमों ने लिया भाग

जयपुर। एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर के द्वारा नेशनल मूट कोर्ट कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कंपीटिशन के दौरान देश के जाने-माने लॉ संस्थान जिसमें सिंबायोसिस लॉ स्कूल, नागपुर, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, आरएमएनएलयू, एनएलआईयू, भोपाल, यूएफवाईएलसी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर, मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी, शास्त्र यूनिवर्सिटी, सवेथा यूनिवर्सिटी सहित 42 टीमों ने प्रिलिमनरी राउंड में पार्टिसिपेट किया। जिसमें से 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वार्टर फाइनल राउंड हुआ। 

फाइनल रांउड क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू और सुबोध लॉ कॉलेज, जयपुर के बीच हुआ, जिसमें क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू जीतने में सफल रही। विनिंग टीम को 15000 नकद पुरस्कार के साथ एक साल के लिए ईबीसी का लर्निंग सब्सक्रिप्शन मिला।