पर्यटन सीजन में 24 घंटे खुली रहेगी अल्मोड़ा की ये पार्किंग, जानें इसका किराया


Last Updated:

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर करीब 80 चौपाइयां वाहन के साथ 100 से अधिक दो पहिया वाहन यहां पर पार्क हो पाएंगे और यह पार्किंग 24 घंटे खुले रहेगी जिसका संचालन नगर निगम करेगी.

X

अल्मोड़ा की नवनिर्मित पार्किंग.

अल्मोड़ा. पर्यटन सीजन को देखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जीजीआईसी के पास स्थित नवनिर्मित पार्किंग का संचालन अब शुरू हो चुका है. 5 मंजिला इस पार्किंग में दोपहिया और चौपाइयां वाहन पार्क हो पाएंगे. नगर निगम के ईओ भारत त्रिपाठी ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए इस पार्किंग की शुरुआत की गई है. दरअसल अल्मोड़ा नगर में लगातार जाम की समस्या पैदा हो रही है. यह पार्किंग 24 घंटे खुले रहेगी. इस पार्किंग का शुल्क भी रखा गया है. दो पहिया वाहनों 24 घंटे तक खड़े रहते हैं तो उनका ₹20 शुल्क रहेगा गया है. चार पहिया वाहन का शुल्क नगर के स्थानीय निवासियों के लिए ₹60 रहेगा और बाहर से आने वाले लोगों के लिए ₹120 रहेगा. चार पहिया भार वाहन का 24 घंटे का शुल्क 150 रुपए रहेगा तथा नगर निगम क्षेत्र के ई रिक्शा के लिए यह शुल्क 60 रुपए रहेगा.

अल्मोड़ा नगर निगम के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में मल्टी कंपलेक्स पार्किंग का संचालन होता है पर शहर में लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या की वजह से पार्किंग में जगह नहीं मिल पाती थी और बाहर से आने वाले पर्यटक भी अपने वाहनों को कई बार पार्किंग में खड़ा नहीं कर पाते थे. जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती थी. पार्किंग के काम स्थल होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था. मुख्यमंत्री की घोषणा पर जीजीआईसी स्कूल के पास चार मंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है और इसका संचालन भी अब शुरू कर दिया गया है. यहां पर करीब 80 चौपाइयां वाहन के साथ 100 से अधिक दो पहिया वाहन यहां पर पार्क हो पाएंगे और यह पार्किंग 24 घंटे खुले रहेगी जिसका संचालन नगर निगम करेगी.

अल्मोड़ा की इस नवनिर्मित पार्किंग शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी लाभ होगा और लोग जाम की समस्या से निजात पाएंगे. इस पार्किंग में नगर निगम के कर्मचारी भी रख दिए गए हैं. अल्मोड़ा के जीआईसी स्कूल और भैरव मंदिर के पास भी पार्किंग जल्द ही बनकर तैयार होने जा रही है जिससे आने वाले समय में पार्किंग के लिए वहां लोग खड़े कर पाएंगे.

homeuttarakhand

पर्यटन सीजन में 24 घंटे खुली रहेगी अल्मोड़ा की ये पार्किंग, जानें इसका किराया