पहाड़ी गिफ्ट आइटम्स के लिए बेस्ट है ये स्टोर, किफायती दाम पर मिलता है हर सामान, वैरायटी भी भरपूर


Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Haldwani: उत्तराखंड की संस्कृति से युवाओं को परीचित कराने और यहां की झलक देने के लिए इस युवा ने एक दुकान खोली है. इस पहाड़ी स्टोर में पहाड़ों से जुड़ा हर गिफ्ट आइटम मिल जाएगा.

X

वॉल पेंटिंग 

हाइलाइट्स

  • हल्द्वानी में प्रमोद सिंह तड़ागी ने खोला पहाड़ी गिफ्ट स्टोर.
  • स्टोर में उत्तराखंड की संस्कृति से प्रेरित उत्पाद मिलते हैं.
  • स्टोर में 50 से 7000 रुपये तक के उत्पाद उपलब्ध हैं.

हल्द्वानी. उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य के अनेकों युवा लगातार कोशिशों में जुटे हैं, इन्हीं में एक नाम शामिल हो गया है प्रमोद सिंह तड़ागी का. इन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित नैनीताल रोड सेंट पॉल स्कूल के पास में एक दुकान खोली है, जहां उत्तराखंड की संस्कृति और राज्य की परंपरा को एक छत के नीचे रखने की कोशिश की गई है. इस दुकान का नाम कसार- द पहाड़ी स्टोर रखा गया है. इस स्टोर में आपको उत्तराखंड की संस्कृति से प्रेरित कई उत्पाद मिल जाएंगे, जिसे आप लोगों को भेंट स्वरूप दे सकते हैं.

पहाड़ों की संस्कृति से करा रहे रूबरू
दुकान मालिक प्रमोद तड़ागी मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं. अल्मोड़ा में रहते हुए वह बचपन से ही उत्तराखंड की अलग-अलग संस्कृति से परिचित हैं. वह पेशे से इंजीनियर हैं, हालांकि उन्होंने उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ अपना खुद का स्वरोजगार शुरू किया है. इससे उन्हें खुद का काम तो मिला ही है, साथ ही वह देश-विदेश से पहाड़ों में घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां की संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं.

पयर्टकों को बता रहे उत्ताखंड के बारे में
प्रमोद ने बताया कि कसार द पहाड़ी स्टोर में ऐपण, बद्रीनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, पहाड़ी कप, की चैन, रिंगाल लैंप , पहाड़ी टोपी, पहाड़ी फोटो फ्रेम, वॉल पेंटिंग, नेम प्लेट, पहाड़ी गुड़िया समेत कई पहाड़ी उत्पाद उपल्बध हैं. उन्होंने कहा कि ये सारे उत्पाद उत्तराखंड में ही बनाए गए हैं. वे एक छत के नीचे सभी पहाड़ी उत्पादों को रखना चाहते हैं ताकि पर्यटकों को पूरी जानकारी भी दे पाएं.

ये है दाम
प्रमोद ने बताया कि उनके स्टोर में 50 रुपए से लेकर सात हजार तक के उत्पाद हैं. वाल पेंटिंग के दाम 700 रुपए से सात हजार रुपए तक हैं. फोटो फ्रेम के दाम 650 से 850, नेम प्लेट के दाम 1200 से शुरू हैं. वहीं पहाड़ी गुड़िया 450 से दो हजार रुपए तक है. इसके साथ ही उनके प्रोडक्ट्स के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भी किया जा सकता है. यहां से गिफ्ट लेकर आप अपने जानने वालों को दे सकते हैं.

homeuttarakhand

पहाड़ी गिफ्ट आइटम्स के लिए बेस्ट है ये स्टोर, किफायती दाम पर मिलता है हर सामान