बचपन से नहीं थे अंजना के हाथ…तो पैरों से करने लगीं पेंटिंग, टैलेंट देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास, देखें VIDEO
ऋषिकेश: अगर आप ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं. हाथ से क्या पैर से भी आप अपने कामों को निपटा सकते हैं. ऋषिकेश की अंजना मलिक को ही देख लिजिए. उनके कभी हाथ नहीं थे. पर फिर वो सुंदर-सुदंर पेंटिंग बना लेती हैं, वो भी पैरों से. टैलेंटे इतना ज्यादा हैं कि लोग देख कर हैरान हो जाते हैं.
पैरों से पेंटिंग बनाने वाली अंजना मलिक
अंजना मलिक अपनी अनोखी कला के कारण ऋषिकेश में बहुत फेमस हो गई हैं. उनकी बनाई पेंटिंग्स इतनी खूबसूरत होती हैं कि लोग देखते ही रह जाते हैं. पेंटिंग की सुंदरता इतनी होती है कि कुछ लोग हाथ से भी नहीं बना पाएंगे. उनका इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है, जहां वो अपनी पेंटिंग्स को बेचती हैं. अंजना मूल रूप से नैनीताल के दिनेशपुर की निवासी हैं, लेकिन पिछले 15 सालों से ऋषिकेश में रह रही हैं.
लोगों के आगे हाथ फैलाना नहीं है पसंद
अंजना कहती हैं, ‘मैं कभी भी लोगों के आगे हाथ फैलाना नहीं चाहती. भीख नहीं मांगना चाहती. इसलिए मैंने पेंटिंग्स बनाने का फैसला लिया. ऐसे में मैं 4 साल से लगातार करती आ रही हूं. शुरुआत में मैं बस राम नाम लिख कर बेचती थी. इससे थोड़ी बहुत कमाई हो जाती थी. लेकिन धीरे-धीरे काम में सफाई आई.’
इसे भी पढ़ें: कभी 10 KM साइकिल चलाकर जाते थे स्कूल, फिर बने यूनिवर्सिटी टॉपर, अब ऐसे संवार रहे हैं बच्चों की जिंदगी
मेहनत कर खरीद लिया है खुद का घर
अंजना मलिक ने अपने पेंटिंग से इतना इंप्रेस किया कि वो अब अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और कमाई से ऋषिकेश में घर भी खरीद लिया है. हर कोई उनकी जर्नी सुन खुश हो जाता है. उनकी पेंटिंग की कीमत की बात करें तो वो 1500 रुपये से शुरू होती है.
किसने सिखाया पेंटिंग बनाना
अंजना का कहना है कि पहले वह राम झूले पर बैठकर राम नाम लिखा करती थीं. एक दिन विदेश से आए स्टीफन नामक पर्यटक ने उन्हें देखा और सुझाव दिया कि वो पेंटिंग बनाएं. अगले दिन स्टीफन उनके लिए रंग और ब्रश लेकर आए और उन्हें पेंटिंग की कला सिखाने लगे. मात्र 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद, जब स्टीफन वापस लौटे, तो अंजना ने इंटरनेट की मदद से अपने काम को और परफेक्ट बनाया.
Tags: Inspiring story, Local18, Yoddha
FIRST PUBLISHED : September 30, 2024, 12:55 IST