बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती, अन्य राज्यों के लोग भी कर सकते हैं आवेदन | BPSC Teacher Recruitment 2023 shikshak bharti news updates | Patrika News
BPSC Teacher Recruitment 2023- बिहार की शिक्षक भर्ती परीक्षा में अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन…।
,,
बिहार शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव का फायदा बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को भी मिल जाएगा। बिहार गवर्नमेंट ने टीचर भर्ती के आवेदन के लिए स्थानीय निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब टीचर भर्ती के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इस फैसले के बाद अब इस भर्ती परीक्षा में कांपीटिशन बढ़ गया है। क्योंकि अब अन्य राज्यों के भी आवेदक फॉर्म भर पाएंगे।