'मुझे भूल गया?' जब बच्चे से बोले CM धामी, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट


Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Uttarakhand News: सोमवार सुबह हनोल में मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय लोगों के साथ-साथ एक बच्चे से भी बातचीत करते नजर आए. इस दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायर…और पढ़ें

X

मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम धामी ने बच्चों से बातचीत की.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर थे. उनकी यह यात्रा सिर्फ आधिकारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रही बल्कि सोमवार सुबह उनका हनोल में मॉर्निंग वॉक सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. सीएम धामी को पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच टहलते देख स्थानीय लोग बेहद उत्साहित दिखे. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर एक बार के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. सुबह की ताजी हवा और पहाड़ों की शांत वादियों के बीच सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक देखने लायक थी. उन्होंने स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना. खास बात यह रही कि उन्होंने रास्ते में स्कूल जा रही छात्राओं से यातायात सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की और परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

सीएम धामी ने एक छात्रा से पूछा, आप स्कूल कैसे जाती हैं. बच्ची ने तुरंत जवाब दिया, बस आती है. इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए उस क्षेत्र में यातायात सुविधाओं की स्थिति पर लोगों से फीडबैक भी लिया. दरअसल सीएम धामी का जनता से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है. मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने एक बस में बैठे छोटे बच्चे से हाथ मिलाया और बातचीत की. मजेदार मोमेंट तब आया, जब सीएम धामी ने बच्चे से कहा, मुझे भूल गया. इस पर आसपास मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री के इस सरल और दोस्ताना अंदाज ने वहां के लोगों का दिल जीत लिया. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

हर दौरे पर बच्चों से मिलना नहीं भूलते मुख्यमंत्री धामी
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब सीएम धामी ने बच्चों से इस तरह बातचीत की हो. उनके हर दौरे में बच्चों से मिलना और उनकी शिक्षा और सुविधाओं पर चर्चा करना एक खास पहलू रहता है. जौनसार बावर में भी उन्होंने इसी परंपरा को बरकरार रखा और बच्चों से मिलकर यातायात और शिक्षा संबंधी सुविधाओं पर चर्चा की. सीएम को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं को लेकर लोगों की राय जानी और उनसे फीडबैक भी लिया.

homeuttarakhand

‘मुझे भूल गया?’ जब बच्चे से बोले CM धामी, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट