रईसजादे के बच्चे आखिर दिल्ली-मुंबई छोड़ इस शहर में ही क्यों करते हैं स्कूलिंग?


home / photo gallery / uttarakhand / रईसजादे के बच्चे आखिर दिल्ली-मुंबई छोड़ इस शहर में ही क्यों करते हैं स्कूलिंग?

देहरादून को एजुकेशन हब कहा जाता है. देहरादून में कई हस्तियों ने शिक्षा हासिल की है इनमें करीना कपूर, सोनाली बिन्द्रे, मंसूर अली खान पटौदी, जाहिद खान, राजीव गांधी, राघव जुयाल और जुबिन नौटियाल जैसे नाम है  हैं. (रिपोर्ट- हिना आज़मी/ देहरादून)

01

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में काम कर चुके कबीर बेदी ने दून स्कूल से पढ़ाई की है. यह स्कूल महंगे स्कूलों में गिना जाता है. इसने देश के बेस्ट बोर्डिंग स्कूल्स में दूसरा स्थान हासिल किया था. इसकी स्थापना साल 1935 में की गई थी. जिसका कैंपस 72 एकड़ में फैला है. इस स्कूल में एडमिशन पाना आसान नहीं है. इस स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राहुल गांधी, करण थापर, प्रणय रॉय, शिवेंद्र मोहन सिंह जैसे लोग पढ़ें हैं.

02

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से शिक्षा हासिल की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपनी सहेलियों के साथ फोटो साझा किया था. Welham girls’ school देहरादून के डालनवाला में स्थित है. यह लड़कियों के लिए एक बेहतरीन बोर्डिंग स्कूल है.

03

शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में उनके साथ काम कर चुके जाहिद खान वेल्हम बॉयज़ स्कूल से पढ़ें हैं. देश के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार इस स्कूल से संजय गांधी, सैफ अली के पिता मंसूर अली खान पटौदी, और कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसी हस्तियों ने शिक्षा हासिल की.

04

अपनी आवाज से देश का दिल धड़कने वाले जुबिन नौटियाल देहरादून के चकराता के रहने वाले हैं और उन्होंने भी देहरादून में ही पढ़ाई की. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ अकादमी से हासिल की इसके बाद वेल्हम बॉयज में भी वह पढ़ें. सेंट जोसेफ अकादमी अंग्रेजी शासनकाल का स्कूल है जिसे 1934 में स्थापित किया गया था. यह देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है. साल 1984 में इसके एक सभागार का उद्घाटन मदर टेरेसा ने किया था.

05

बॉलीवुड के कॉकरोच यानी कोरियोग्राफर राघव जुयाल का जन्म देहरादून के गढ़ी कैंट में हुआ था और उन्होंने देहरादून के दून इंटरनेशनल से स्कूली शिक्षा ली थी और ग्रेजुएशन डीएवी पीजी कॉलेज से किया था. साल 1993 में स्थापित हुआ दून इंटरनेशनल स्कूल आज देहरादून सहित भारत में अपने चार परिसरों में छात्रों को पढ़ाता है.

अगली गैलरी

अगली गैलरी