रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास में बहनों का जुटान, सीएम ने दिया बहनों को उपहार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश से आई बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व मनाया।  इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राएं, नर्सेज, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, कलाकार, विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाएं, सामाजिक संस्थाओं व एनजीओ की प्रतिनिधियां तथा पार्टी कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी बहनों को राखी का उपहार दिया और अपने संदेश में कहा कि ई-बहन के अगाध स्नेह, अटूट विश्वास और पारस्परिक प्रेम का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, एकता और सुख-समृद्धि लाए।” रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार ने बहनों के लिए विशेष सुविधा भी दी है। प्रदेश में रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 501 रुपये का डीबीटी ट्रांसफर भी किया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर यह आयोजन आत्मीयता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक रहा।