राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस जोश के साथ मनाया गया
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया| जिसके अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका मुख्य शीषक महापुरुषों का देश के लिए योगदान था| छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से समन्वयक डॉ गीता रावत, डॉ दीपक सोम, डॉ मनीषा सिंह, डॉ प्रीति तिवारी डॉ आशा बाला डॉक्टर प्रिया पांडे एवं आशु डिमरी के साथ ही शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे|
राष्ट्रीय सेवा योजना विभिन क्षेत्रों में शिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की स्थिति में सुधार, उत्पादन उन्मुख कार्यक्रम, आपदा राहत तथा पुनर्वास संबंधी कार्यक्रम, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान, डिजिटल भारत, कौशल भारत, योग इत्यादि जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करना आदि शामिल है। इन गतिविधियो के द्वारा स्वयं सेवक सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं।