श्री गुरू राम राय विश्वविधालय द्वारा ‘कल्याण अंग एक सांगीतिक अध्ययन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया ।
अतिथि वक्ता डॉ ऋचा वर्मा सहायक प्रवक्ता – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
आज दिनांक 21 जून 2023 विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में संगीत विभाग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय श्री गुरू राम राय विश्वविधालय द्वारा कल्याण अंग एक सांगीतिक अध्ययन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमे अतिथि वक्ता डॉ ऋचा वर्मा सहायक प्रवक्ता ,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी थी । डॉ. वर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं, और उनके अंदाज़ में छात्रों व श्रोताओं को प्रेरित और प्रभावित किया। डॉ ऋचा वर्मा ने कल्याण अंग की बारीकियों को बताया उन्होंने कल्याण अंग शैली के जटिलताओं के बारे में गहरी समझ प्रदान की, जो इस अद्वितीय संगीत परंपरा की गहराई और भवाना को समझने में सहायक है ।
कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय से पधारी प्रो लावण्या कीर्ति सिंह काव्या जी ने आशीर्वचन प्रदान किए अन्य विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक एवं वि विद्यार्थी गण जुड़े तथा लाभान्वित हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो गीता रावत के ज्ञानवर्धक स्वागत वक्तय से हुआ कार्यक्रम का संचालन डॉ मधु शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन संगीत विभाग के प्रमुख और सहायक प्रोफेसर डॉ प्रिया पाण्डेय द्वारा किया गया। डॉ. प्रिया पांडे की संगीत प्रेम और संगठन क्षमता ने सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सुनिश्चित किया।