रिटायरमेंट के बाद काटने लगा अकेलापन तो 20 साल छोटी महिला पर आया दिल, धोखेबाज हसीना ने ठग लिए 80 लाख


रिपोर्ट- शिविका पांडे
देहरादून.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. बुजुर्ग का रिटायरमेंट से पहले तलाक हो गया था. वह अकेला महसूस कर रहे थे, लिहाजा उनसे 20 साल छोटी एक महिला उनके संपर्क में आई.वह पहली ही मुलाकात में महिला को दिल दे बैठे. मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर बात शादी तक पहुंच गई. इस दौरान बुजुर्ग महिला को कई किश्तों में 80 लाख रुपये दे चुके थे. महिला ने कभी प्लॉट खरीदने तो कभी घर बनाने के नाम पर यह रकम ली थी. जब शादी का दिन आया, तो महिला अपना फोन बंद कर फरार हो गई. पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी महिला की तलाश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के पटेल नगर निवासी 63 वर्षीय सुंदर प्रकाश (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सितंबर 2021 में बैंक से रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट से पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था. अकेलापन महसूस होने की वजह से उन्होंने शादी करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने एक विज्ञापन दिया, जिसे देखकर प्रीति नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया. उसने अपनी उम्र 43 साल बताई. प्रीति ने खुद को तलाकशुदा बताया और कहा कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम करती है.दोनों की पहली मुलाकात दिसंबर 2021 में ISBT के पास स्थित एक मॉल में हुई थी. इस मुलाकात में ही उन्होंने शादी तक की बात तय कर ली.

पैसों का लेनदेन
सुंदर प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनकी फिर रोज बातें होने लगीं. प्रीति ने प्लॉट खरीदने के लिए उनसे 20 लाख रुपये मांगे. 3-4-दिनों में उसने यह रकम वापस भी कर दी, जिससे उनका उसके प्रति भरोसा बढ़ गया.कुछ दिनों बाद ही प्रीति ने कुछ और पैसों की मांग की. सुंदर प्रकाश भरोसे के चलते उसे पैसे देते रहे.दिसंबर 2021 से मई 2022 तक उन्होंने प्रीति के अकाउंट में कुल 70 लाख रुपये जमा करा दिए. बुजुर्ग ने बताया कि वह जब भी उसका पता पूछते, तो प्रीति कभी उन्हें अपना घर कैनाल रोड तो कभी जाखन में बताती थी. जब उसने 10 लाख रुपये की और मांग की, तो उन्होंने मना कर दिया. मगर, उसकी बातों में आकर 10 लाख रुपये और दे दिए.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Cyber Crime: जालसाजों के चक्‍कर में फंसी लड़की, क्रिप्टो अकाउंट से पैसे निकालने में गंवा दिए 14 लाख


  • विधान सभा क्षेत्रों में विधायकों की बताई समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी- पुष्कर सिंह धामी


  • उत्तराखंड: अपनी जबरदस्त खूबसूरती का कायल बना लेगा भवाली का जाबर झरना, डेवलप करने को बना बड़ा प्लान


  • विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी 3 लाख की! एयरपोर्ट-विदेशी करेंसी के नाम पर इस तरह फंसाया कि…


  • Chardham Yatra: कल खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, बारिश व बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी


  • PHOTOS: क्यों करते हैं चार धाम यात्रा? गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की धार्मिक मान्यताएं जानिए


  • Dehradun News : राजधानी देहरादून में चारे के लिए तरस रहे 700 गोवंश, भूख से अब तक 8 की मौत


  • Ajab Gajab: भारत-नेपाल के बीच अड़चन खत्म, सुगौली संधि के 300 साल बाद बनने जा रहा मोटर पुल


  • हर तरफ सरकारी स्कूलों में घट रही स्टूडेंट्स की संख्या; मगर यहां क्यों बढ़ रही? हजारों नए छात्रों ने लिया एडमिशन


  • उत्तराखंड में लैंड जिहाद, डेमोग्राफी बैलेंस बिगड़ने का खतरा, अब धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन!


  • Chardham Yatra 2023: चारधाम श्रद्धालुओं को मिलेगी Telemedicine सुविधा, जानिए क्या है और कैसे करेगी काम?

उत्तराखंड

तय हो गई शादी
सुंदर प्रकाश ने बताया कि उन्होंने प्रीति के कहने पर एक फ्लैट भी खरीद लिया था, जहां शादी के बाद वह रहने वाले थे. 5 अक्टूबर 2022 की तारीख मंदिर में शादी के लिए तय हुई. सुंदर प्रकाश ने बताया कि उन्होंने सभी इंतजाम कर लिए थे और वह शादी के लिए मंदिर पहुंच गए, लेकिन प्रीति शाम तक भी नहीं पहुंची. उसने फोन नहीं उठाया और उसी शाम अपना फोन बंद कर लिया. तब उन्हें खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ.

तलाश जारी
बताया जा रहा है कि सुंदर प्रकाश पुलिस तक बात नहीं पहुंचाना चाहते थे. वह चाहते थे कि प्रीति उनके पैसे लौटा दे और बात बाहर ही रफा दफा हो जाए, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई. जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की. इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने इस बारे में जानकारी दी कि पीड़ित सुंदर प्रकाश की शिकायत पर प्रीति नाम की महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. उसकी तलाश की जा रही है.

Tags: Dehradun news