ससुराल में दामाद की मौत का मामला: पत्नी से मिलने आया था युवक सुसराल, चाचा बोले: फोन किया तो बात नहीं करवाई, शरीर  थे चोट के निशान, पत्नी समेत सास-ससुर व साले पर हत्या का आरोप


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Nagaur
  • The Young Man Had Come To Meet The Wife Living In Pehar With 2 Children, After The Death, The Uncle Accused The Wife, Mother in law, Father in law And Brother in law Of Murder.

नागौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संदेहास्पद हालत में पड़ा शव।

नागौर जिले के सुरपालिया थाना इलाके के डेह गांव में 2 दिन पहले अपने ससुराल आए दामाद की शुक्रवार को हुई मौत के बाद पुलिस सुचना पर देर रात पहुंचे मृतक के चाचा ने युवक की पत्नी पत्नी, सास, ससुर और साले पर साजिश रचते हुए उसकी ह्त्या का संगीन आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं देर रात शव को भी डेह हॉस्पिटल से नागौर JLN चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां आज शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

बीकानेर जिले के खिंदासर निवासी 30 साल का धन्नाराम पुत्र कालूराम हरिजन दो दिन पहले उसके ससुराल नागौर जिले के डेह गांव में रह रही पत्नी सोनू और बच्चों के पास आया हुआ था। धन्नाराम की पत्नी शादी के बाद ससुराल की बजाय अधिकतर समय पीहर में ही रहती आई है। शुक्रवार को उसके ससुराल पक्ष के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दामाद को खून की उल्टियां हुईं और उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक धन्नाराम के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।

मृतक धन्नाराम।

पुलिस सुचना पर देर रात पहुंचे परिजन, लगाया हत्या का आरोप
पुलिस सुचना पर देर रात पहुंचे धन्नाराम के चचा भगवानाराम पुत्र पांचीलाल ने धन्नाराम की पत्नी सोनू, ससुर पांचाराम, सास व साले पर साजिश रचते हुए उसकी हत्या का आरोप लगाया। भगवानाराम ने बताया कि एक दिन पहले धन्नाराम कि बहन ने उसे फोन किया था पर पत्नी सोनू व ससुराल वालों ने उसकी बात नहीं करवाई और अगले दिन शुक्रवार को उन्होंने फोन कर धन्नाराम की मौत की जानकारी दी। उन्हें शक हुआ तो यहां आकर धन्नाराम की लाश देखी तो उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। इस पर उनका शक यकीन में बदल गया। भगवानाराम ने बताया कि पहले भी धन्नाराम के साथ ससुराल वाले कई बार झगड़ा करते आये हैं पर घरेलू विवाद मानकर कभी पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

ये भी पढ़े ……..ससुराल में दामाद की मौत:शादी के बाद पत्नी 2 बच्चों सहित रहती थी पीहर में, 2 दिन पहले मिलने आया था ससुराल; संदेहास्पद हालत में हुई मौत

खबरें और भी हैं…



Source link