साल में 2 बार होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड में संशोधन किया गया है। सीबीएसई के छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार होगी। जो छात्र अभी 9वीं और 11वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। वह अगले सत्र में 10वीं और 12वीं के लिए 2 बार बोर्ड परीक्षा देंगे।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार होगी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई इससे पहले केवल एक ही बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता था, लेकिन अब नए सत्र से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो बार होगी।