स्कूटर पर चलती-फिरती दुकान, हल्द्वानी में मशहूर हो गया ये फूड स्टॉल
हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुकुल सक्सेना ने रोजगार के लिए दर-दर भटकने के बाद स्वरोजगार अपना लिया. उनके अनोखे आइडिया ने उनके स्वरोजगार को एक अलग पहचान दी है. आर्थिक संकट से जूझ रहे मुकुल ने पुराना स्कूटर खरीदकर उसी पर चलती फिरती दुकान खोल ली. अब यह स्कूटर स्टॉल पूरे शहर में चर्चा का विषय है. लोग उनके स्टॉल को स्कूटर वाला पिज्जा के नाम से जानते हैं. उनके स्टॉल पर पिज्जा, मोमो, पास्ता समेत काफी फास्टफूड मिलता है.
उत्तराखंड के युवा नौकरी की चाहत तो रखते ही हैं लेकिन कई बार युवा अपने दिल की सुनते हुए अपने आइडिया पर भी काम करते हैं और छोटे-बड़े व्यापार का रिस्क लेते हैं. इसी को देखते हुए हल्द्वानी के मुकुल सक्सेना ने अपने स्कूटर पर ही चलती फिरती पिज्जा की दुकान तैयार कर ली. स्कूटर वाली दुकान में पिज्जा के साथ-साथ बर्गर, पास्ता, मोमो और कई तरह के फास्टफूड उपलब्ध हैं. यह स्कूटर वाली पिज्जा की दुकान शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ऐसे आया आइडिया
मुकुल सक्सेना ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते दुकान खोलने के लिए इतने पैसे नहीं थे, जिससे वह फास्टफूड की अच्छी दुकान खोल सकें, इसलिए उन्होंने सोचा क्यों न चलती फिरती पिज्जा की दुकान तैयार की जाए. इसके लिए उन्होंने एक पुराना स्कूटर खरीदा और उसे मॉडिफाई कर उस पर फास्टफूड का कारोबार शुरू कर दिया. मकुल के स्टॉल पर पिज्जा की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. शहर के लोग उनको स्कूटर पिज्जा वाले के नाम से जानते हैं.
स्कूटर पिज्जा स्टॉल का पता
मुकुल ने कहा कि उनकी चलती फिरती दुकान है. वह नैनीताल रोड पर बियरशीबा स्कूल के सामने अपना स्कूटर खड़ा कर अपना स्टॉल लगाते हैं. वह पिज्जा सहित काफी फास्टफूड बनाते हैं. मुकुल का कहना है कि छोटा स्वरोजगार करने में किसी तरह की कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. वह स्कूटर पर अपनी पिज्जा की दुकान लगाकर काफी खुश हैं और अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं. उनके स्टॉल पर कई तरह के पिज्जा उपलब्ध हैं, जो 80 रुपये से शुरू हैं. उनके पास कुल्हड़ पिज्जा, स्वीट कॉर्न पिज्जा, पनीर पिज्जा, कैप्सिकम पिज्जा, अनियन पिज्जा आदि मिलते हैं. वहीं बर्गर 50 रुपये, पास्ता 50 रुपये और मोमो 30 रुपये प्लेट हैं. उन्होंने कहा कि उनके स्टॉल पर सिर्फ वेज खाना सर्व किया जाता है.
Tags: Food, Haldwani news, Local18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : October 13, 2024, 18:35 IST