स्मार्ट पुलिसिंग के साथ स्मार्ट वर्क! इस राज्य में अब ड्रोन लगाएंगे गश्त, ड्रोन पायलट की दी जा रही ट्रेनिंग


देहरादून. उत्तराखंड में अब ड्रोन पुलिस का एक अहम अंग बनने जा रहा है. जहां अभी तक पुलिस अपने क्षेत्रों में गश्त के लिए चीता पुलिस की मदद लेती थी, वहीं अब उत्तराखंड में चीता पुलिस के साथ ड्रोन भी गस्त लगाएगा. जिससे अपराध के साथ अपराधियों पर भी नकेल कसी जायेगी और उन इलाकों को भी ड्रोन से निगरानी रखेगी जहां आमतौर पर पुलिस गश्त नहीं करती. इसके लिए अब पुलिस को ड्रोन पायलट बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है.

दरअसल, देहरादून में स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस ड्रोन स्कूल की शुरुआत हो गयी है. इसमें प्रदेश के करीब 30 जवानों को अब ड्रोन पायलट बनाया जा रहा है. ये पायलट आने वाले समय में हर जिल्ले की पुलिस को ड्रोन की ट्रेनिंग देंगे. ये आने वाले समय में अपने अपने इलाके में ड्रोन के माध्यम से गस्त करेंगे.

ड्रोन ट्रेनर विपिन कुमार ने बताया कि इन जवानों को ड्रोन चालाने के साथ उसकी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जानकारी भी दी जा रही है. साथ ही अनजान ड्रोन पर कार्रवाई, ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों के लोकेशन और फोरेंसिक क्रियाकलापों के लिए एक्सपर्ट बनाया जा रहा है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • देहरादून की इलेक्ट्रिक बसों का सफर होगा आसान, Doon1 ऐप से बसों की टाइमिंग-रुट और टिकट की मिलेगी जानकारी


  • PHOTOS: 9 फरवरी के उपद्रवियों को चुन-चुनकर पकड़ेगी उत्तराखंड पुलिस, पत्थरबाजों की तस्वीरें सोशल मीडिया में जारी, चेहरे पहचानिये


  • मिसाल: केदारनाथ आपदा में दोस्‍तों को खोया तो करने लगे पौधरोपण, जानें देहरादून के ‘ग्रीन मैन’ की कहानी


  • ब्रह्मवृक्ष शिव मंदिर: हर मनोकामना पूरी करते हैं भोलेनाथ, जानें शिवरात्रि पर क्या करें


  • देहरादून में यहां मिलता है शुद्ध सरसों तेल, ग्राहक अपने सामने निकलवाते हैं ऑयल


  • Pati Patni Aur Woh! ‘मेरे पति कल से घर नहीं लौटे’, फिर रोड एक्सीडेंट में मिली एक लाश और यह निकला मर्डर केस!


  • आस्था: बीमारी नहीं छोड़ रही पीछा? इस मंदिर में करें प्रार्थना, जल्द होगा सेहत में सुधार


  • Delhi-Dehradun Expressway: बनेंगे 4 अंडरपास, कहां-कहां होगी इनकी लोकेशन और बाकी डिटेल


  • फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी, उत्तराखंड में समय से पहले चढ़ने लगा पारा, ग्लेशियर पिघलने का खतरा


  • देहरादून: बेहद लजीज और अलग है इस सोया चाप का स्वाद, एक बार खाएंगे तो…


  • अपना रोजगार शुरू करने के लिए देहरादून नगर निगम से मिलेगा लोन, ब्याज में भी मिलेगी छूट

उत्तराखंड

पहले चरण में पुलिस ड्रोन स्कूल केवल देहरादून में शुरू किया गया है. लेकिन, भविष्य में ये स्कूल हर जिले में चलाने के लिए पुलिस तैयारियां कर रही है. वहीं मामले में ADG टेलिकॉम अमित सिन्हा का कहना है कि ड्रोन के माध्यम से अब पुलिस सर्विलांस, ट्रैफिक कंट्रोलर, ड्रोन फोरेंसिक, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी उपयोग कर रहे हैं. साथ ही देहरादून में जवानों को UTM यानी कि अन्मेंड ट्रैफिक मनेजमेंट की ट्रेनिग भी दी जा रही है.

मौजूदा समय में लगातार पुलिस जवानो की कमी से प्रदेश जूझ रहा है, लेकिन अब स्मार्ट पुलिसिंग में ड्रोन पुलिस के साथ स्मार्ट वर्क कर रहा है. इसे में प्रदेश के पुलिस जवानों का ड्रोन पायलेट भविष्य में अधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Tags: Dehradun news, Drone, Uttarakhand news