Month: June 2022

ITBP की पर्वतारोही टीम ने 24 हजार फीट ऊंची माउंट अबी गामिन चोटी पर की चढ़ाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पर्वतारोहियों की एक टीम ने 2 जून, 2022 को माउंट अबी गामिन चोटी (24,131 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली ह. आरोहण के बाद आईटीबीपी की टीम 4 जून, 2022 को आधार शिविर में पहुंची. बता दें कि यह ITBP उत्तरी सीमांत पर्वतारोहण अभियान 9 मई, 2022 को देहरादून से  शुरू किया गया था.  यह भी पढ़ें टीम का नेतृत्व द्वितीय वाहिनी आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट कुलदीप कुमार कर रहे थे. टीम के 14 सदस्यों और 4 उच्च ऊंचाई वाले शेरपाओं ने  2 जून, 2022 को 1230 बजे शिखर पर चढ़ाई की. अबी गामिन पर्वत ... Read more

बचपन की यादों को ताजा करती प्री-स्कूल पार्किंग की यह तस्वीर जीत रही नेटिजन्स का दिल

प्रीस्कूल पार्किंग की तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सभी का दिल, तारीफ करते नहीं थक रहे नेटिजन्स बचपन और उससे जुड़ी हर चीज बेहद खास होती है और जीवन भर हमें याद भी रहती है. बचपन का हर खेल, स्कूल और वहां बनने वाले दोस्त सभी दिल के करीब होते हैं. सोशल मीडिया पर बचपन की यादों से जुड़ी एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही हैं, जो आपको बीते दिनों में ले जाएगी. वेनिस में एक प्री-स्कूल पार्किंग की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. यह भी पढ़ें यहां देखें तस्वीर Preschool ... Read more

World Environment Day 2022: सूरत पुलिस ने साइकिल रैली का किया आयोजन. कई जगह पेड़ लगाए

सूरत: विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day) के मौके पर गुजरात (Gujarat) के सूरत में पुलिस ने एक साइकिल रैली (Cycle Rally) का आयोजन किया. वहीं देश और दुनिया के कई हिस्सों में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि इस साइकिल रैली में गुजरात पुलिस के जवानों के अलावा भी बाहर के युवाओं ने हिस्सा लिया. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने कई तरह के कार्यकर्मों का आयोजन किया और कई जगहों पर वृक्षारोपण किया.  यह भी पढ़ें ये ... Read more

UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की सफलता का क्या है नानी और इस कविता से कनेक्शन? माता-पिता क्या करते हैं काम?

श्रुति को नई भाषाओं में काफी दिलचस्पी हैं. नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा की सूरत और सीरत बहुत मासूम है लेकिन उनमें अपने प्रिय कवियों सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और दुष्यंत कुमार की कविताओं तथा गज़लों जितनी ही गहराई है.इंजीनियरों और डॉक्टरों के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रुति ने अपने जीवन में सक्सेना की एक कविता की इन पंक्तियों को वास्तविकता में उतार दिया है… यह भी पढ़ें लीक पर वें चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं, हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित ... Read more

UP Board Result 2022: इस दिन जारी होगा यूपी 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक

यूपी बोर्ड परिणाम की तारीख 10 जून होने की संभावना है. नई दिल्ली: Uttar Pradesh Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटर (कक्षा 12) के परिणाम घोषित करने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाने हैं. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, UPMSP परिणाम 2022 results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे. उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 (Uttar Pradesh Board Exam 2022) के नतीजे देखने के लिए छात्रों को अपने ... Read more

थाकन के बाद बेटी आराध्या बच्चन को यूं संभालती नजर आईं ऐश्वर्या, मां बेटी का प्यार देख फैन्स भी बोले- नजर ना लगे…

थाकन के बाद बेटी आराध्या बच्चन को यूं संभालती नजर आईं ऐश्वर्या नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं. चाहें कितना भी बड़ा इवेंट क्यों ना हो ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को ले जाना नहीं भूलती हैं. कान फिल्म फेस्टिवल के बाद अब आराध्या बच्चन को IIFA में देखा गया. जहां वे व्हाइट कलर की खूबसूरत गाउन पहने दिखाई दीं. बता दें की ये अवॉर्ड फंक्शन दुबई में हो रहा है जो काफी लेट नाइट तक चलता है ऐसे में छोटे बच्चों का देर तक रुक पाना मुश्किल भी होता है. वहीं लेट नाइट ... Read more

Major Box Office Collection Day 2: सम्राट पृथ्वीराज और विक्रम के आगे नहीं टिक पा रही ‘मेजर’ धीमी रफ्तार के साथ इतनी की कमाई 

सम्राट पृथ्वीराज और विक्रम के आगे नहीं टिक पा रही ‘मेजर’ नई दिल्ली: 3 जून तो 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, कमल हासन की विक्रम के बाद और अदिवी शेष की मेजर. तीनों फिल्मों को लेकर फैन्स में एक अलग ही लेवल का क्रेज देखा जा सकता है.  मेजर फिल्म साल 2008 के मुंबई धमाके के ऊपर आधारित है जिसने पूरे देश को हिला दिया था. अदिवी शेष की इस फिल्म में मुंबई हमले में शहीद हुए आर्मी अफसर उन्नीकृष्णन के ऊपर आधारित है. इस फिल्म में उनके शुरुआत सफर और संघर्ष के बारे ... Read more

पहले नहीं देखी होगी ऐसी देसी जुगाड़! कार है या ऑटो..? पता लगाना है मुश्किल

‘इट हैपंस ओनली इन इंडिया’, सड़क पर चलते इस ऑटो को देखकर आप भी बस यही बात कहेंगे… देसी जुगाड़ (Desi jugad) के मामले में इंडियन्स का कोई मुकाबला नहीं हैं. रोड पर सरपट दौड़ती एक ऑटो (auto) का वायरल वीडियो (viral video) देखकर आप भी यही कहेंगे. हो सकता है मन ही मन ये गाना भी गुनगुनाने लगें कि… इट हैपंस ओनली इन इंडिया. मौसम कोई भी हो, जगह कोई भी हो. उसके हिसाब से लोगों के पास जुगाड़ मौजूद है. दिमाग भी ऐसा अप्लाई किया जाता है, जिसे देखकर आप बहुत देर तक चक्करघिन्नी बने रहेंगे. ऐसा ही ... Read more

VIDEO: बीच सड़क पर ट्रैफिक कांस्टेबल ने कर दी Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय को पिटाई, वजह जान हैरान होंगे आप

कांस्टेबल को कंट्रोल रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है. कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को फूड डिलीवरी ब्वॉय को थप्पड़ मारना भारी पड़ा और उसे सजा के तौर पर शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में स्थानांतरित कर दिया गया. दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें ये ट्रैफिक कांस्टेबल फूड डिलीवरी ब्वॉय को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो क्लिप और फूड डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत के आधार पर सिपाही सतीश का स्थानांतरित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें सिंगनल्लूर थाने से जुड़े ग्रेड-1 के सिपाही सतीश ने शुक्रवार को अविनाशी रोड पर ट्रैफिक जंक्शन पर डिलीवरी पर्सन ... Read more

अभिषेक बनर्जी पर राज्यपाल धनखड़ का प्रहार, कहा- जज पर हमला शर्मनाक कृत्य

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो). कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार घोटाले को उजागर करने वाले न्यायाधीश पर हमला करना एक ‘शर्मनाक कृत्य’ है. सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. यह भी पढ़ें उन्होंने बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘जो लोग छाती पीटकर कह रहे हैं कि वे ऐसा एक हजार बार कहते रहेंगे, उन्हें सच की शक्ति का सामना करना पड़ेगा. मैंने बयान को ... Read more