Month: September 2024
पृथ्वी बहादुरों व आत्मा में ताकत रखने वालों की : उपराष्ट्रपति धनखड़
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) के कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने संस्थान के आदर्श- बल, विवेक को चरितार्थ करें तथा ताकत और ज्ञान विकसित करें, ताकि वे जीवन की बड़ी जंग को लड़ सकें। धनखड़ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 दिसंबर, 1962 को आरआईएमसी कैडेट्स को दिए गए भाषण की याद दिलाते हुए, दोहराया कि पृथ्वी बहादुरों की होती है, आत्मा में ताकत रखने वालों की होती है, आलसी और अक्षम लोगों की नहीं। इस महान प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता की दुनिया में, हमें आत्म-नियंत्रण और बलिदान से जीवन ... Read more
'गंदे-गंदे मैसेज भेजे… स्कूल में करता था छेड़खानी', नाबालिग लड़की ने बताई टीचर की करतूत
हल्द्वानी में टीचर ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, भेजे अश्लील मैसेज हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ के आरोप एक स्कूल टीचर पर लगे हैं. नाबालिग ने बताया कि टीचर उसके साथ स्कूल में छेड़छाड़ करता था और घर पहुंचने पर उसे गंदे, गंदे मैसेज भेजता था. आखिरकार, परेशान होकर लड़की ने टीचर की हरकतों के बारे में अपने मां-बाप को बताया, जिसके बाद आरोपी टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. हल्द्वानी के इस मामला ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है. ... Read more
लेह में ऑक्सीजन की कमी से 27 साल के बाइकर की कैसे हो गई मौत!
(फाइल फोटो) नई दिल्ली: लेह के लिए अकेले सोलो ट्रिप पर निकले 27 वर्षीय बाइकर की गुरुवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण उत्पन्न हुई मुश्किलों की वजह से मौत हो गई. सोमवार को जब वह अपनी सोलो बाइक ट्रिप के दौरान लेह के पास पहुंचा तो उसने अपने परिवार को बताया कि उसके सिरदर्द हो रहा है. बाद में उसने लेह में अपनो होटल से पोन कर के कहा कि उसे सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लेह के बहुत अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को वहां पहुंचने ... Read more
मंकीपॉक्स को लेकर यूनिसेफ की चेतावनी, बच्चों की इन जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर
Unicef Advisory On Mpox: मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं, हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने देशों से मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने को कहा है, वहीं संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में बच्चों की जरूरतों को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है. एमपॉक्स के नए वेरिएंट (क्लेड 1 बी) के छोटे बच्चों सहित हर उम्र के लोगों में फैलने की प्रवृत्ति के कारण यह एक चिंता का विषय है. एमपॉक्स हजारों बच्चों को पूरे अफ्रीका महाद्वीप में संक्रमित कर रहा है. वैश्विक ... Read more
इस अनोखे मैथ्स टेस्ट को देख खत्म हो जाएगा सब्जेक्ट का खौफ, मजेदार जवाब पढ़ लोटपोट हुए लोग, देखें वीडियो
स्कूल के हसीन दिनों को याद कर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यादों के बस्ते में सुहाने पलों के अलावा कुछ और ढूंढने की कोशिश करने पर बहुतों को मैथमेटिक्स सब्जेक्ट और उसे पढ़ाने वाले टीचर की याद आ सकती है. यह एक ऐसा विषय है जहां बहुत लोगों को सिर खुजलाने की जरूरत पड़ जाती है. स्कूली दिनों में मैथमेटिक्स टीचर और विषय दोनों का ही खौफ बच्चों के अंदर रहता है. मैथ्स टीचर पर एक से एक मीम बनते रहते हैं, जैसे कि बारिश में भी इस विषय की क्लास लेने के लिए सर ... Read more
यूपी : फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीय किशोरी हुई गर्भवती, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के सहयोगियों के खिलाफ भी मामला दर्ज फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सरकारी स्कूल के एक चपरासी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने के बाद 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. इस बारे में पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक स्कूल के चपरासी और अपराध में उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज एक पुलिस अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया, ‘‘13 वर्षीय किशोरी के परिवार ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. किशोरी रात ... Read more