30 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने की कैरियर काउंसलिंग

जयपुर। ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स करना फायदेमंद साबित हो सकता है, देशभर में मौजूद कई बिजनेस स्कूल्स में से कैसे सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट का चयन किया जाएगा। स्टूडेंट्स को कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब मिला ‘मैनेजमेंट फेस्ट-2024‘ में,  होटल रॉयल ऑर्किड में आज आयोजित इस फेस्ट में शहर के स्टूडेंट्स ने विजिट की और विशेषज्ञों से काउंसलिंग कर मैनेजमेंट एजुकेशन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

हाइटेक सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस की ओर से आयोजित इस फेस्ट में स्टूडेंट्स को विभिन्न राज्यों की 30 प्रमुख यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों की कैरियर काउंसलिंग का लाभ प्राप्त हुआ।

हाइटेक सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस के सीईओ रामरतन माहेश्वरी ने बताया कि फेस्ट में यूथ ने एमबीए और पीजीडीएम कोर्सेज के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। काउंसलिंग के दौरान विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को बताया कि बेहतर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का चयन करते समय वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर व एकेडमिक्स के साथ-साथ प्लेसमेंट रिकॉर्ड व एकेडमिक कॉलोब्रेशंस के बारे में भी देखना चाहिए। मैनेजमेंट फेस्ट में आईएसएमआर-पुणे, चितकारा यूनिवर्सिटी-चंडीगढ़, महिन्द्रा यूनिवर्सिटी-हैदराबाद, पीबीएस-पुणे, चाणक्य यूनिवर्सिटी-बैगलुरू, पारूल यूनिवर्सिटी-वड़ोदरा, एसआरएम यूनिवर्सिटी-गाजियाबाद, -जयपुर, एसआरएम यूनिवर्सिटी-सोनीपत, एसजीटी यूनिवर्सिटी-गुरूग्राम और जयपुर की आईआईएचएमआर, मणिपाल, जेएनयू, तक्षशिला और एमिटी यूनिवर्सिटी सहित 30 यूनिवर्सिटीज शामिल हुईं।
 
मोटिवेशनल टॉक में मिले सफलता के टिप्स

इस एजुकेशन फेयर में स्टूडेंट्स को मोटिवेशनल स्पीकर शंकर मुरलीधरन व सिद्धार्थ राजहंस की गाइडेंस भी मिली। इन्होंने बताया कि मैनेजमेंट एजुकेशन प्राप्त करने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ बड़े पैकेज पर जॉब हासिल करना नहीं, बल्कि मैनेजमेंट स्किल डेवलप करना होना चाहिए। एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आपको सफलता की चिंता किए बिना कुछ न कुछ स्टार्टअप जरूर शुरु करना चाहिए। इससे मिली सीख आपके जीवन भर काम आएगी।