Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेम में तनाव, ऑफिस में लाभ, छात्रों के लिए दिन कठिन, ऐसा रहेगा मिथुन राशि वालों का हाल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 October 2025 : प्रेम संबंधों में भी आज अनबन और विवाद के योग बने हुए हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है तो वहीं करियर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे.
Aaj Ka Mithun Rashifal. ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, जिसमें मिथुन राशि का स्थान तीसरा है. इस राशि के स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज रविवार, 5 अक्टूबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है. जहां शिक्षा और प्रेम संबंधों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कार्यक्षेत्र और वैवाहिक जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
लव राशिफल : प्रेम में विवाद, विवाह में खुशहाली
ज्योतिषाचार्य डॉ. शशांक शेखर शर्मा के अनुसार, आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. प्रेमियों के बीच तनाव और अनबन की संभावना बनी हुई है. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय विशेष रूप से कठिन रहेगा. इस दौरान प्रेमी से विवाह संबंधी बातें करने से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. हालांकि, वैवाहिक जीवन में दिन बेहतर रहेगा. दंपति आज एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं होंगी. जिन जातकों का प्रेम विवाह चल रहा है, उनके लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक का समय शुभ रहेगा.
करियर राशिफल : नौकरी तलाशने वालों के लिए मौके
करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है. शुक्र का गोचर तुला राशि में हो रहा है और वह केतु के साथ विराजमान है. इस वजह से मिथुन राशि के छात्रों को पढ़ाई में मानसिक तनाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज भगवान गणेश को मीठा भोग अर्पित करना और किसी जरूरतमंद कन्या को पाठ्य सामग्री (स्कूल बैग, ड्रेस, पेन, कॉपी आदि) दान करना लाभकारी होगा. वहीं, नौकरी की तलाश में लगे जातकों के लिए दिन सामान्य है. आज आप आवेदन कर सकते हैं और आने वाले दिनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल : व्यापार और बिजनेस में मिलेगा लाभ
व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा. मिथुन राशि के व्यापारी, दुकानदार या बिजनेसमैन के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है. इससे आर्थिक लाभ होगा और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. पार्टनरशिप में चल रहे पुराने विवाद आज समाप्त होंगे और रिश्ते फिर से मजबूत होंगे. आर्थिक लाभ से व्यापार में नई ऊर्जा आएगी और बिजनेस ग्रोथ करेगा. आपकी स्किल और मेहनत से कार्यक्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे.
मिले-जुले परिणाम देंगे आज के सितारे
कुल मिलाकर, 5 अक्टूबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. प्रेम संबंधों में जहां सावधानी की जरूरत है, वहीं वैवाहिक जीवन और कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे. छात्रों को धैर्य और एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है, जबकि नौकरी खोज रहे जातक आगे बढ़ने के लिए आज आवेदन कर सकते हैं. व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन आर्थिक लाभ और सफलता का संकेत देता है.