Agniveer: खुशखबरी! उत्तराखंड के युवाओं को फ्री मिलेगी अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग, जानें कौन उठा सकता है फायदा
Last Updated:
Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी पहल की है. अब इच्छुक युवा पुरुष और महिलाएं आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए मुफ्त प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग ले सकेंगे. यह योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी 13 जिलों में लागू की गई है.
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को सेना में अग्निवीर बनने का अवसर देने के लिए फ्री प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग देने का बड़ा फैसला लिया है. यह पहल राज्य में युवाओं के करियर और देश सेवा के सपनों को साकार करने के लिए की गई है.
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को कुछ मानदंड पूरे करने होंगे. जैसे उम्मीदवार का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना या राज्य में अध्ययन या सेवा करना जरूरी है. वहीं, हाई स्कूल परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक और हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 प्रतिशत मार्क्स होना जरूरी है. ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम उम्र 16 साल होनी चाहिए.
सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फैसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवमय सैन्य परंपरा को ध्यान में रखते हुए सरकार अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण प्रदान कर रही है. इसका मकसद युवाओं को तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया में सफलता दिलाना और उन्हें देश सेवा के लिए सक्षम बनाना है. बताया कि सेवा अवधि पूरी करने के बाद राज्य सरकार अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का फैसला भी कर चुकी है. इससे युवाओं को भविष्य में स्थिर करियर और आर्थिक सुरक्षा दोनों मिल सकेगी.
सरकार की पहल का महत्व
यह योजना न केवल उत्तराखंड के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर देगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, फिजिकल फिटनेस और आत्मविश्वास विकसित करने में भी मदद करेगी. राज्य सरकार की यह पहल युवाओं के लिए करियर और देश सेवा के नए अवसर खोलेगी.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें