Blog
क्या आपने सुना है ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ का मैथिली वर्जन, VIDEO में देखें बच्चों और टीचर का कूल अंदाज
Bihar Education System Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपकी भी बचपन की यादें ताजा कर देगा. आपने में भी अपने स्कूल टाइम में कई पोयम सुनी और पढ़ी होगी, जो आपको आज भी मुंह जबानी याद होगी. एक फेमस पोयल जो आपने भी सुनी और पढ़ी होगी ‘जॉनी जॉनी यस पापा’, जो कि इंग्लिश लैंग्वेज में है, लेकिन क्या आपने इस कविता का मैथिली वर्जन सुना है, अगर नहीं तो इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसमें एक महिला टीचर बच्चों को ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ का मैथिली वर्जन पढ़ाती नजर ... Read more
राजस्थान : पुजारी ने दलित महिला को बंधक बना किया गैंगरेप, VIDEO के नाम पर ब्लैकमेल कर वसूले पैसे
पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया. इसके बाद उसने पीड़िता से पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.’ शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है. शर्मा के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ... Read more
UP BEd 2022 Counselling: आज जारी होंगे यूपी बीएड काउंसलिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें राउंड 1 का रिजल्ट
UP BEd Counselling 2022: शुल्क का भुगतान और सीट कन्फर्म करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी. UP BEd 2022 Counselling: उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (यूपी बीएड) काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) बरेली द्वारा घोषित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. शुल्क का भुगतान और सीट कन्फर्म करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, ... Read more
अमेरिका ने भारत जाने वाले नागरिकों के लिए जारी की 8 महीने में 4 ट्रैवल एडवाइजरी
अमेरिका द्वारा यात्रा परामर्श जारी करना कई कारकों पर निर्भर करता है. वॉशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों से “अपराध व आतंकवाद” के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय “अधिक सावधानी” बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी. अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है. यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं. यह भी पढ़ें अमेरिकन ट्रैवल एडवाइजरी में सफेद यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है. वहीं पीले रंग का स्तर 2 अमेरिकियों ... Read more
अमेरिका के ओहियो में स्कूल फुटबॉल मैच के दौरान फायरिंग, तीन घायल: पुलिस
प्रतीकात्मक फोटो. टोलेडो (ओहियो): अमेरिका के ओहियो स्टेट के व्हिटमर हाई स्कूल और सेंट्रल कैथोलिक हाई स्कूल के बीच फुटबाल मैच के दौरान फायरिंग हुई, जिससे तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो वयस्क और एक किशोर शामिल है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. टोलेडो पुलिस विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा, “लगभग 9:32 बजे मैच के दौरान ऑफ ड्यूटी काम कर रहे टोलेडो पुलिस के एक अधिकारी ने लुकास काउंटी डिस्पैच को सूचना दी कि व्हिटमर मेमोरियल स्टेडियम में गोलियां चलाई जा रही हैं.” यह भी पढ़ें फायरिंग होने के बाद वहां ड्यूटी कर रहे अधिकारियों ... Read more
“ये देश गरीब हो ही नहीं सकता” : कोविड दौर को याद करते हुए बोले पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि लोग हमारे देश को पिछड़ा या गरीब मानते हैं, लेकिन हमारा देश गरीब नहीं है. नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोविड महामारी (Covid 19 Pandemic) के वक्त देश के सामने आईं परेशानियों को याद किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त पूरी दुनिया चिंतित थी कि भारत में क्या होगा? साथ ही केंद्रीय मंत्री ने उन समस्याओं से आज की स्थिति की तुलना की और कहा कि जब आप सब साथ हैं तो हमारा देश कभी गरीब हो ही नहीं सकता है. इस दौरान उन्होंने पीएम ... Read more
VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दिखाए अपने फुटबॉल के स्किल
श्रीनगर के एक स्कूल में शुक्रवार को फुटबॉल खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार शाम में श्रीनगर में एक खेल के मैदान के उद्घाटन पर अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हेडर, ड्रिबल और डैश भी किया. उन्होंने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो क्लिप पोस्ट की, उसमें उन्होंने लिखा, “कुछ देर के लिए फुटबॉल को किक मारने में बहुत मजा आया. मीडिया टीम को धन्यवाद जिसने हमें अच्छी तरह से ड्रा किया.” यह भी पढ़ें इस वीडियो में आयोजक, ... Read more
केजरीवाल ने लगाए “जय श्री राम” के नारे, एक दिन पहले ही पार्टी नेता पर लगा था धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “जय श्री राम” का नारा लगाया. अरविंद केजरीवाल द्वारा “जय श्री राम” का नारा लगाना इसलिए भी चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि एक दिन पहले ही पहले उनकी पार्टी के नेता के ऊपर दिल्ली में एक सभा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था. गुजरात में रैली के दौरान नारा लगाने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो (BJP) मेरे बारे में गलत बातें करते हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन वो मुझसे नफरत करने के चक्कर में भगवान का ... Read more
MP Board: मध्यप्रदेश के स्कूलों में लगाई जाएगी ई-अटेंडेंस, मिड-डे मिल और अन्य चीजों का रखा जाएगा रिकॉर्ड!
यह प्रणाली कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करती है. नई दिल्ली : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग, छात्रों की उचित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, अब कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन हाजरी लगाई जाएगी. हाज़री ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से राज्य, जिले और ब्लॉक में स्कूली छात्रों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी और अनुपस्थितियों का रिकॉर्ड रख सकेंगे. इस प्रणाली के माध्यम से छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने और कम उपस्थिति होने वाले छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उनके कारणों ... Read more
गुजरात में AAP की रैली से पहले BJP समर्थकों ने फाड़े अरविंद केजरीवाल के पोस्टर
BJP समर्थकों ने फाड़े अरविंद केजरीवाल के पोस्टर नई दिल्ली: गुजरात में अरविंद केजरीवाल को अपनी रैली से पहले बीजेपी (BJP) के समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा दिल्ली में ‘हिन्दू विरोधी’ टिप्पणी के बाद उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसी गुस्से में उन्होंने वडोदरा में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले रैली स्थल के बाहर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर को फाड़ा है. बीजेपी समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल के पोस्टर के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान के पोस्टर को भी निशाना बनाया है. इस घटना को ... Read more