“एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग की नेशनल आर्ट चैम्पियनशिप – ‘कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट’ में बच्चों ने बिखेरी कला की चमक”
S.V.M चिल्डर्न अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता ने बच्चों को कला में प्रोत्साहित किया”
एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने एसवीएम चिल्ड्रन्स अकादमी स्कूल,खोरा बीसल बैनाड़ रोड जयपुर में “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, जो कक्षा 4 और 5 के छात्रों के लिए हुआ। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति की के लक्ष्य के अनुरूप रखा गया था । इस प्रतियोगिता में, बच्चों को उनके सपनों को रंगने का मौका मिला, जिससे उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। इस प्रतियोगिता के जरिए, बच्चे कला के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय तरीकों को समझने में सहायक हुए।
एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग भारत के प्रमुख पुस्तक प्रकाशकों में से एक है और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से वे शिक्षा के क्षेत्र मे कौशल विकास की बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को सपनों को रंगने का मौका प्रदान किया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। एकलव्य लर्नर्स के मैनेजर श्री कपिल सिंह ने बताया यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो सरकार की नई शिक्षानीति जिसमे कला और कौशलता पर जोर दिया है उसको ध्यान में रख कर आयोजित की गयी है । राष्ट्रीय स्तर पर विजयी छात्रों की घोषणा जल्द ही की जायगी ।
स्कूल स्तर पर इस प्रतियोगिता में सबसे ऊपरी स्थान पर अजय शर्मा ने अपनी शानदार प्रदर्शनी के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर राण सिंह और तीसरे स्थान पर कनिष्क सैन ने भी बेहद प्रसंसनीय प्रदर्शन किया।
एसवीएम चिल्ड्रन्स अकादमी की कला शिक्षिका ऋतू चौहान , बताया नयी शिक्षा नीति में कला और सृजनात्मक को महत्त्वा दिया है ।उन्होंने छात्रों को अविष्कार, अध्ययन और सफलता की दिशा में प्रोत्साहित किया । स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती चंद्रकांता कुमावत ने छात्रों से नए और सोचने की क्षमता विकसित करने की की आवश्कता पर जोर दिया ।उन्होंने बताया की स्कूल समय समय पर इस तरह की क्रिएटिव एक्टिवटी करता रहता है । इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की क्षमताओं और नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सपनों को रंगने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया गया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।