BSEB 10TH RESULT 2023: बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट | BSEB Bihar Board 10th result 2023 to be out soon How to check result | Patrika News
BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा 2023, कक्षा 10 के परिणाम: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं।
BSEB 10TH RESULT 2023
BSEB 10TH RESULT 2023: BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा 2023, कक्षा 10 के परिणाम बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं। बोर्ड औपचारिक रूप से इन परिणामों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जिसके बाद स्कोर देखने के लिंक इसकी वेबसाइटों पर सक्रिय हो जाएंगे। इसके आवला बिहार बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें BIHAR10 ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजते ही रिजल्ट आ जाएगा।