BSEB 12th Scrutiny Result: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें रिजल्ट लिंक | Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023 Declared result link | Patrika News
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस साल 21 मार्च 2023 को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। जो स्टूडेंट अपने ग्रेड से नाखुश हैं, उनके लिए स्क्रूटनी का विकल्प दिया गया था। इस साल 12वीं कक्षा में तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के रिजल्ट 83.7 फीसदी रहा है।
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023 Out
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023: बिहार बोर्ड के विद्यार्थी जो अपने स्क्रूटनी रिजल्ट का इंतजार कर रहे है उन सभी स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। बिहार बोर्ड ने 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस साल 21 मार्च 2023 को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। जो स्टूडेंट अपने ग्रेड से नाखुश हैं, उनके लिए स्क्रूटनी का विकल्प दिया गया था। इस साल 12वीं कक्षा में तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के रिजल्ट 83.7 फीसदी रहा है। जो स्टूडेंट अंतिम एग्जाम में एक या दो अंकों से पास नहीं हो पाए, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल एग्जाम आयोजित करता है। वे अपने ग्रेड में सुधार के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश ने टॉप किया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटनी का अवसर प्रदान किया जाता है।