Category: Uncategorized

मुंबई में बम धमाकों की धमकी के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई: धमकी देने वाले ने दावा किया कि शहर में तीन बम रखे गए हैं. मुंबई: मुंबई पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात कॉल करने वाले का ‘संदिग्ध’ कॉल आया जिसमें बताया गया कि मुंबई में कई प्रमुख स्थानों पर बम रखे गए हैं. अज्ञात कॉलर से कई जगहों पर बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर संदिग्ध फोन आया. पुलिस के मुताबिक, एक कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए ... Read more

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए अब इस डेट तक करें APPLY

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए अब इस डेट तक करें APPLY नई दिल्ली: NMMSS 2022: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022-2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अब एक और मौका मिल गया है. इच्छुक उम्मीदवार NMMSS 2022 के लिए अब 31 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं. NMMSS के तहत स्कॉलशिप के रूप में छात्रों को प्रति वर्ष 12000 रुपये दिए जाते हैं. इस स्कीम के लिए राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय स्कूलों में कक्षा 9वीं के छात्रों का चयन किया जाता है और उन्हें हर साल एक लाख स्कॉलरशिप ... Read more

5 प्वाइंट न्यूज: PM ने ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ किया लॉन्च, कहा- अंग्रेजी केवल संवाद का माध्यम

पीएम ने कहा कि 5जी दूरसंचार सेवा देश में शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर तक ले जाएगी. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर के अडालज में ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया. इस दौरान वो स्कूल में बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठे भी नजर आए. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में शुरू की गई 5जी दूरसंचार सेवा देश में शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर तक ले जाएगी, क्योंकि नवीनतम प्रौद्योगिकी चीजों को ‘स्मार्ट सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं और स्मार्ट शिक्षा’ से भी आगे पहुंचाएगी. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : प्रधानमंत्री ... Read more

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर कसा तंज, कहा- अध्ययन करके गुजरात गए

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया के पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री मोदी की स्कूल के अंदर की पुरानी और आज की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘सिसोदिया प्रवेशोत्सव और गुणोत्सव’ का अध्ययन करके गुजरात दौरे पर आएं, दिल्ली में ज़रूर काम आएगा’. यह भी पढ़ें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘सिसोदिया जी, माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमेशा ‘सबका प्रयास’ की बात की है. हम हर उस प्रयास को सराहते है, जो देश ... Read more

गुजरात में स्कूली बच्‍चों के साथ नजर आए पीएम मोदी, ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ लॉन्च किया

पीएम मोदी ने कहा कि पहले अंग्रेजी के ज्ञान को बौद्धिक होने की निशानी के रूप में माना जाता था, जबकि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का माध्यम है. मोदी ने कहा कि मिशन नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के समग्र उन्नयन के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा. Recently, the nation has entered the fifth generation (5G) era of mobile & internet services. We have used internet services up to 4G so far. Now, 5G is about to bring a major change: PM Narendra ... Read more

UN महासचिव ने भारत में मानवाधिकारों की हालत की सख़्त शब्दों में की आलोचना

महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए गुटरेस ने कहा कि उनके आदर्शों की रक्षा “नफरती भाषण की निंदा कर की जानी चाहिए.”  मुंबई : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस (United Nations Secretary-General Antonio Guterres) ने भारत (India) में मानवाधिकारों (Human Rights) की हालात की आलोचना की है. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सत्ता में आए हैं, धार्मिक अल्पसंख्यकों (Religious Minorites) का उत्पीड़न और उनके खिलाफ नफरती भाषण (Hate Speech) कथित तौर पर बढ़ गए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के अनुसार,  सरकार की आलोचना करने वालों और पत्रकारों पर भी दबाव बढ़ा है. ... Read more

नेपाल में 5.9 तीव्रता का भूकंप, जान बचाने को बाहर दौड़े लोग

भूकंप काठमांडू घाटी और पड़ोसी जिलों में बुधवार अपराह्न तीन बजकर सात मिनट पर महसूस किया गया. काठमांडू: नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) और आसपास के इलाकों में बुधवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिससे कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल गए. अखबार ‘माय रिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिले में नेपाल-चीन सीमा पर था. खबर में कहा गया कि भूकंप काठमांडू घाटी और पड़ोसी जिलों में बुधवार अपराह्न तीन बजकर सात मिनट पर महसूस किया गया. किसी के हताहत होने या नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है. यह भी पढ़ें ... Read more

“हमें स्कूल ठीक करना आता है, प्लीज हमारा इस्तेमाल कीजिए”, PM से केजरीवाल की अपील

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से देश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से देश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है. उन्होंने अपनी सरकार की विशेषज्ञता की पेशकश की. केजरीवाल की यह टिप्पणी मोदी द्वारा गुजरात के गांधी नगर में एक स्कूल का दौरा करने और छात्रों से बातचीत के बाद आई है. यह भी पढ़ें दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ... Read more

बिहार : 7वीं क्लास के पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश, विवाद बढ़ने पर कहा- ये मानवीय भूल

कक्षा सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में कश्मीर को लेकर सवाल पूछा गया था. बिहार के किशनगंज जिले में एक स्कूल के कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को लेकर बवाल हो गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ली गई परीक्षा में कश्मीर (Kashmir) को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया. इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. स्कूल के हेड टीचर एस के दास ने इसे मानवीय भूल करार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें यह बात बिहार शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पता चली है. परीक्षा में सवाल पूछना था कि कश्मीर के ... Read more

महाराष्ट्र: CM शिंदे खेमे के मंत्री और विधायक के नेतृत्व वाले पैनल ग्राम पंचायत चुनाव में हारे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना गुट के विधायक भरत गोगावाले और राज्य सरकार के मंत्री उदय सामंत के नेतृत्व वाले पैनल को उनके पैतृक गांवों में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा ने स्कूली शिक्षा मंत्री और शिंदे खेमे के सदस्य दीपक केसरकर के गृह जिले सिंधुदुर्ग में तीन ग्राम पंचायत सीट पर जीत हासिल की है. यहां चौथी सीट उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को मिली है. यह भी पढ़ें रविवार को हुए 1,079 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम ... Read more