Category: Uncategorized

टैक्स में छूट, हैंडक्राफ्ट को बढ़ावा और सभी नौकरियों में मैटरनिटी लीव… Budget से महिलाओं की क्या हैं उम्मीदें?

नई दिल्ली/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट (Union Budget 2024-2025) का सबको बेसब्री से इंतजार है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश करेंगी. हर साल की तरह इस बार भी बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इकोनॉमी (Indian Economy) के कई सेक्टर और सेगमेंट्स सब्सिडी, टैक्स में छूट (Income Tax Slab)  की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं, महिलाओं को लेकर भी कई ऐलान होने की उम्मीदें हैं. 1 फरवरी में आए अंतरिम बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने खुलासा किया कि मुद्रा योजना ... Read more

फार्मास्युटिकल साइंस में हैं करियर के ढेरों विकल्प

फार्मास्युटिकल साइंस तरक्की करने और लगातार बदलने वाला क्षेत्र है, जिसमें दवाओं व इलाज का अध्ययन, विकास और विनियमन शामिल है. हेल्थकेयर को बेहतर बनाने और इलाज को बेहतर बनाने के लिए जो लोग प्रतिबद्ध हैं, उनके लिए फार्मास्युटिकल साइंस में नौकरी के अपार अवसर हैं. आइए, फार्मास्युटिकल साइंस में करियर के विभिन्न विकल्पों पर एक नज़र डालें और जानें कि वे आगे कहां जाते हैं व उनमें तरक्की करने की कैसी संभावनाएं हैं. फार्मा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आर एंड डी) भूमिका व जिम्मेदारियां : आरएंडडी से हर वह चीज संभव है, जो नई दवाएं बनाने और आगे बढ़ने के ... Read more

अमेरिकी चुनाव का क्या है तमिलनाडु Vs आंध्र प्रदेश कनेक्शन, जानें सब कुछ

नई दिल्‍ली: अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है. हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी से व्हाइट हाउस के लिए संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद हलचल और तेज हो गई है. जेडी वेंस का मुकाबला मौजूदा अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से है. अमेरिका में आगामी चुनाव के मद्देनजर मुकाबला कमला हैरिस और जेडी वेंस के बीच है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये ‘जंग’ तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश के रूप में दिखाई दे रही है. दरअसल, कमला हैरिस और जेडी वेंस की पत्‍नी उषा चिलुकुरी ... Read more

अमेरिका के लिए ‘गन कल्चर’ बना गले की फांस, बंदूकें ले चुकी हैं चार राष्ट्रपतियों की जान

नई दिल्ली: अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोलीबारी की घटना से पूरा देश हिल गया है. हालांकि ट्रंप को इससे राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आधिकारिक रूप से घोषित हो चुके हैं. अब चुनाव में उनको सहानुभूति का लाभ भी मिल सकता है. हालांकि ट्रंप पर हमले के बाद एक बार फिर यह मुद्दा सामने आया है कि अमेरिका के लिए उसका गन कल्चर (Gun Culture) ही अब उसके गले की फांस बन गया है.  अमेरिकी सियासत में गन कल्चर पर बात तो खूब होती ... Read more

अब ये शादी भी सेलिब्रेट हो रही है एक्स पर, आनंद महिंद्रा ने लिखा- Great Indian Wedding

अंबानी परिवार में हाल ही में हुई भव्य शादी के बीच बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आनंद महिंद्रा ने इसे जश्न मनाने के लिए एक और महान भारतीय शादी करार दिया है. हालांकि, इसमें दूल्हा और दुल्हन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट नहीं है. उनके पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अहम किरदार की शादी की तस्वीर शेयर की गई है. दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस की एक तस्वीर शेयर की है. ... Read more

कभी कट्टर आलोचक रहे, अब उन्हीं को ट्रंप ने चुन लिया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं जेडी वेंस?

नई दिल्ली: अमेरिका में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) होने को है. डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट हो गए हैं. अगर डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में आती है तो उप राष्ट्रपति कौन होगा, इससे भी पर्दा उठ गया है. ट्रंप (Donald Trump) ने अपने उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) को ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है. जेडी वेंस आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बन गए हैं. 39 साल ... Read more

दिल्ली में शुरू हो गई मोहल्ला बस सर्विस, जानें क्या है रूट? कहां है डिपो और कितना लगेगा किराया

नई दिल्ली: दिल्ली में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी के लिए ‘मोहल्ला बसों’ की शुरुआत कर दी गई है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर मोहल्ला बस सर्विस (Delhi Mohalla Bus Service) के पहले ट्रायल की शुरुआत की. इस सर्विस के तहत कुल 2180 मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. यह बसें 10 से 12 किलोमीटर तक के रूट पर चलेगी. इन बसों में महिलाएं टिकट फ्री सफर कर सकेंगी. आइए जानते हैं क्या है दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस सर्विस? किन-किन रूट पर ये बसें चलेंगी और इनमें सफर ... Read more

उम्र 20, शांत स्वभाव, स्कूल में मिला इनाम… ट्रंप पर गोली चलाने वाले 20 साल के लड़के की चौंकाने वाली कहानी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए कातिलाना हमले ने दुनियाभर में लोगों को हैरान कर दिया है. 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स यानी जिस शख्स को ट्रंप पर गोली चलाने के आरोप में मौके पर ही ढेर किया गया वह अच्छा निशानेबाज नहीं था. उसने अपने हाई स्कूल की राइफल टीम में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी खराब निशानेबाजी की वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया गया था. जहां ये चौंकाने वाली गोलीबारी हुई उससे लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित बेथेल पार्क का निवासी थॉमस दरअसल, क्लेयरटन स्पोर्ट्समैन क्लब नाम के स्थानीय ... Read more

भोजशाला पर 2 हजार पन्नों की रिपोर्ट पेश, हिंदू पक्ष का दावा- सर्वे में देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में पेश कर दी है. एएसआई के अधिवक्ता हिमांशु जोशी ने बताया कि 2000 पन्नों की रिपोर्ट पेश की गई है. एएसआई ने सर्वे 22 मार्च से शुरू किया था जो 98 दिनों तक चला था. वहीं हिन्दू पक्ष के याचिकाकर्ता का दावा है कि एएसआई सर्वे में भोजशाला में देवी देवताओं की मूर्तियां मिली हैं. दूसरी ओर हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से ⁠जल्द सुनवाई की मांग की और एमपी हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक के खिलाफ जल्द सुनवाई की मांग की. ... Read more

गाजा पर इजरायली हमले जारी, नुसेरात कैंप पर ताजा हमले में 17 की मौत

गाजा: नुसेरात शरणार्थी शिविर में इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है. नुसेरात शरणार्थी शिविर संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी फॉर फिलिस्तीन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट (यूएनआरडब्ल्यूए) द्वारा संचालित किया जाता है. गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार से अब तक इज़रायल के हमलों में 141 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से ज़्यादा घायल हुए हैं. इससे पहले इजरायल ने शनिवार को गाजा के ख़ान युनूस में बड़ा हवाई हमला किया था. यहां के अल मवासी को इजरायल ने सुरक्षित इलाका घोषित किया ... Read more