Category: Uncategorized

ठाणे : भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, उफान पर कामवारी नदी, स्कूल बस भी डूबी

भिवंडी में भारी बारिश से कामवारी नदी उफान पर है. नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है. एक तस्वीर सामने आई है जिसमें पानी की चपेट में आने से एक स्कूल बस डूब गई.  गनीमत ये रही कि स्कूल बस खाली थी और उसमें कोई बच्चा सवार नहीं था. बस ही नहीं दूसरे कई वाहन सड़क पर जलमग्न दिखे. दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, भिवंडी में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया है. इसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को काफी ... Read more

खुदाई कर रहे मजदूरों के हाथ लगा सोने-चांदी के सिक्कों से भरा खजाना, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

MGNREGA मजदूरों का एक समूह शुक्रवार को केरल के कन्नूर जिले में बारिश के पानी को बचाने और हार्वेस्ट करने के लिए खुदाई कर रहा था और तभी उनके हाथ सोना लग गया. दरअसल, खुदाई के दौरान उन्हें एक मिट्टी का घड़ा मिला जिसके अंदर सोने और चांदी के सिक्के रखे हुए थे. इसके बाद शनिवार सुबह भी उसी जगह से पांच और चांदी के सिक्के और दो सोने के गहने बरामद किए गए.  ये कीमती सामान चेमागई पंचायत में परिपई सरकारी एल.पी. स्कूल के पास एक निजी संपत्ति में पाए गए हैं. पुरातत्व विभाग द्वारा की गई प्रारंभिक जांच ... Read more

कटिहार : स्कूल में कई दिनों से लगातार निकल रहे हैं जहरीले सांप, शिक्षक-छात्रों में दहशत; जानें पूरा मामला

पटना: बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिछले तीन दिनों से एक सरकारी स्कूल से जहरीले सांपों का निकलना जा रही है. शिक्षकों द्वारा सापों का रेस्क्यू किया जा रहा है, अब तक तीन दर्जन से ज्यादा सांप निकल चुके हैं. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ शिक्षक भी भयभीत हैं. स्कूल में लगातार तीन दिनों से सांप के निकलने का सिलसिला जारी है, शिक्षक खुद से सांप को पकड़ कर रेस्क्यू कर रहे हैं, घटना बारसोई अनुमंडल के बलतर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनोहरी का है, तीन दिनों से लगातार स्कूल ... Read more

यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में भेजने का आदेश, जमीयत ने बताया 'असंवैधानिक'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में पढ़ने वाले गैर—मुस्लिम छात्र—छात्राओं और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सभी विद्यार्थियों को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में प्रवेश देने के आदेश जारी किये हैं. मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा—ए—हिंद ने इस आदेश को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने हाल ही में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जारी आदेश में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के विगत सात जून के एक पत्र का हवाला देते हुए राज्य के सभी सरकारी वित्तपोषित मदरसों में ... Read more

राजस्थान की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की 43 हजार से ज्यादा डिग्रियों की क्यों ही रही जांच?

जयपुर: राजस्थान की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की 43,409 कथित फर्जी डिग्रियों की जांच की जा रही है. ये डिग्रियां कथित तौर पर बैक डेट में इश्यू की गई हैं या फिर उन कोर्स में जारी की गई, जिसकी मान्यता इसके पास थी ही नहीं. कथित फर्जी डिग्रियों की संख्या 43,409 है. राजस्थान पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) 2013 में अपनी स्थापना के बाद से चूरू में ओम प्रकाश जोगेंदर सिंह (OPGS) विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई कथित फर्जी डिग्रियों की जांच कर रहा है. क्या है पूरा मामला? विश्वविद्यालय 8 अप्रैल को तब सवालों के घेरे में आ गया ... Read more

World Paper Bag Day 2024:  क्यों और कब मनाया जाता है ये खास दिन? जानिए कैसे हुए पेपर बैग की शुरुआत

जानिए पेपर बैग का इतिहास. World Paper Bag Day 2024: पर्यावरण के लिए नुकसानदायक प्लास्टिक बैग्स की जगह पेपर बैग के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए पेपर बैग डे मनाया जाता है. दुनिया भर में 12 जुलाई को वर्ल्ड पेपर डे के रूप में मनाया जाता है. पर्यावरण के लिए सुरक्षित पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है. लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है. मौजूदा दौर में पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या के बीच इस दिन का महत्व और बढ़ जाता ... Read more

नंबी नारायणन की पूरी कहानीः कैसे 'पुलिसिया सिस्टम' के जाल में फंसा होनहार साइंटिस्ट

पद्म भूषण से सम्मानित नंबी नारायणन कौन हैं नंबी नारायणन एक भारतीय एयोस्पेस वैज्ञानिक हैं. उन्होंने ISRO के लिए लंबे समय तक काम किया है. ISRO में काम करते हुए वो कुछ समय के लिए क्रायोजेनिक्स डिवीजन के भी प्रभारी रहे थे. नारायणन को मार्च 2019 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. नंबी नारायण वर्ष 1994 में जासूसी के झूठे आरोपों को लेकर पहली बार चर्चा में आए थे. उनपर आरोप लगे थे कि उन्होंने ISRO में काम करते हुए कुछ अहम दस्तावेजों को लीक किया. हालांकि, इस मामले के सामने ... Read more

9 महीने बाद सेना बर्फीली चोटी में दबे 3 सैनिकों के शवों को निकाला बाहर

नई दिल्ली: बीते वर्ष अक्टूबर में लद्दाख में 38 भारतीय सैनिक हिमस्खलन में फंस गए थे. हादसे के बाद सेना द्वारा चलाए गए अभियान में कई सैनिकों को बचा लिया गया था. एक सैनिक का शव मिला था, लेकिन तीन अन्य सैनिकों का कुछ पता नहीं चल सका था. ये सैनिक बर्फ में दब गए थे. अब घटना के करीब नौ महीने बाद इन तीन सैनिकों के शव मिले हैं. इनकी पहचान हवलदार रोहित, हवलदार ठाकुर बहादुर अले और नायक गौतम राजवंशी के रूप में की गई है. तीनों जवानों के शव बर्फीली खाई के इलाके में बर्फ की परतों ... Read more

रांची में 12 जुलाई से आरएसएस की वार्षिक बैठक, कई अहम विषयों पर होगी चर्चा

रांची: रांची में 12 से 14 जुलाई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और उसकी तैयारियों पर मंथन होगा. वर्ष 2025 की विजयादशमी पर संघ के 100 साल पूरे हो रहे हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत इस बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को ही रांची पहुंच चुके हैं. यहां उनका दस दिनों तक प्रवास का कार्यक्रम है. प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक के अलावा वह संघ की विचारधारा वाले संगठनों के पदधारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. संघ के अखिल भारतीय प्रचार ... Read more

फिलस्तीनियों को शरण देने वाले गाजा के एक स्कूल पर हमले में 27 की मौत : रिपोर्ट

नई दिल्‍ली : गाजा में विस्थापितों को आश्रय देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्कूल पर मंगलवार को हुए हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं. फिलस्तीन के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. चार दिनों में यह चौथी ऐसी घटना है. हमास ने इन मौतों के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है. इजरायल की सेना ने एएफपी को बताया कि उसने इलाके में हमला किया है और वह इस घटना की समीक्षा कर रही है. साथ ही उसने आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे गाजा स्कूलों पर शनिवार से तीन अन्य हमलों की बात को ... Read more