Category: Uncategorized

फैक्ट्री, स्कूल और फसलों पर हाथियों का कब्जा, झारखंड में गजराज की तबाही से सहमी जनता

रांची: झारखंड में सैकड़ों हाथी सड़कों पर हैं. 15 दिनों में पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, लातेहार, रांची सहित कई अन्य जिलों में गुस्साए हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों से लेकर कई मकान, स्कूल भवन, गोदाम और फैक्ट्रियों तक पर हमला बोलकर तबाही मचाई है. हाथियों का सबसे ज्यादा आतंक इन दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में है. चाकुलिया नगर पंचायत के कस्बाई इलाके और आसपास के 50 से ज्यादा गांवों में हाथियों की चहलकदमी की खबर मिलते ही अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती है. लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने लगते ... Read more

आपके बच्चे मे हैं ये 5 आदतें, तो समझ जाइए बड़ा होकर बनेगा कामयाब, रोशन करेगा नाम

Kids Bright Future: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का फ्यूचर ब्राइट हो. जिसके लिए वो पूरी कोशिश करते हैं. उनकी अच्छी पढ़ाई से लेकर के अच्छा स्कूल तक वो सब करते हैं जिससे वो अच्छी बातें सीखें. लेकिन आज के समय में अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर सक्सेसफुल बने तो पढ़ाई के साथ दूसरी एक्टिविटी में भी आगे रहे. ऐसे में अगर आपके बच्चे में कुछ लक्षण नजर आते हैं तो आप समझ जाइए कि वो बड़ा होकर कामयाब जरूर बनेगा.  आइए जानते हैं वो आदतें जो आपके बच्चे के कामयाब होने का देती ... Read more

ITR फ़ाइल करने के लिए न करें आम बजट का इंतज़ार – देखें, पिछले साल की कमाई पर कितना देना होगा टैक्स

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न, यानी ITR दाखिल करने की तारीख काफ़ी नज़दीक आ चुकी है, और वित्तवर्ष 2023-24 (Financial Year 2023-24) की ITR को विलंब शुल्क तथा जुर्माने से बचने के लिए 31 जुलाई से पहले फ़ाइल करना होगा. अब आम करदाता, यानी टैक्सपेयर को जो सबसे बड़ा असमंजस या कन्फ़्यूज़न होता है, वह यही होता है कि 23 जुलाई को आने वाले पूर्ण बजट में कोई राहत मिलेगी या नहीं. तो इसका जवाब है कि आम चुनाव से पहले फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट या 23 जुलाई को पेश होने जा रहे आम बजट 2024 में ... Read more

उत्तराखंड से लेकर मुंबई… सब बारिश से बेहाल, कहीं जलभराव तो कहीं बाढ़, जानें बड़े अपडेट्स

नई दिल्ली: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में बारिश ने आफत मचाई हुई है. इन राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से ठप हो गया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और सड़के जलमग्न हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन चार राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए अलर्ट भी जारी किया है. वहीं दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली के लिए 13 जुलाई और 14 जुलाई का अलर्ट भी जारी किया है. बारिश से बेहाल हुई मुंबई  मुंबई में ... Read more

अब डराने लगी है बारिश, महाराष्‍ट्र से बिहार और UP से राजस्‍थान तक इन राज्‍यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्‍ली : देश कई राज्‍यों में बारिश ने कहर बरपा दिया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बुरा हाल है तो मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र सहित कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब बारिश की लगभग हर दिन सामने आ रही तस्‍वीरें डराने लगी हैं. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर आम लोगों का जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है. हालांकि लोगों को अभी बारिश के चलते होने वाली परेशानी से निजात मिलने की फिलहाल कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है. भारत मौसम ... Read more

शोधकर्ताओं ने खोज निकाला एक रेयर जेनेटिकल डिसऑर्डर एंजेलमैन सिंड्रोम का संभावित इलाज

नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया, एंजेलमैन सिंड्रोम मैट्रिनियनल UBE3A जीन में म्यूटेशन्स के कारण होता है और इसमें खराब मसल्स कंट्रोल, लिमिट स्पीच, मिर्गी और बौद्धिक अक्षमता है. यूएनसी स्कूल ऑफ मेडिसिन में केनन प्रतिष्ठित प्रोफेसर, पीएचडी बेन फिलपोट और उनकी प्रयोगशाला ने एक छोटे अणु की पहचान की है जो सुरक्षित, गैर-आक्रामक तरीके से जेनेटिक UBE3A जीन को ‘चालू’ करने में सक्षम है, जो प्रोपर प्रोटीन और सेल्स फंक्शन को बढ़ावा देगा, जो एंजेलमैन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों के लिए एक प्रकार की जीन थेरेपी है. यह भी पढ़ें: इन 8 आदतों के कारण मेंटल हेल्थ ... Read more

बारिश से आफत! पानी से भरी सड़कों पर खतरा, मुंबईवालो जरा बचके

मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन ठप हो गया. रविवार रात से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. जिससे मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं और विमान संचालन प्रभावित हुआ है. साथ ही मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही वो घरों से बाहर निकले. मुख्यमंत्री ने कहा कुछ जगहों पर जलभराव हुआ है. बीएमसी के 461 और रेलवे के 200 मोटर पंप चल रहें है. ... Read more

LIVE: भारी बारिश से थमी मुंबई, घरों में घुसा पानी, रेल की प‍टरियां भी डूबी

मुंबई: महाराष्‍ट्र के ठाणे और पालघर में कल हुई तेज बारिश के बाद अब मुंबई में भी बारिश हो रही है. रात भर हुई बारिश मुंबई में किंग सर्कल, अंधेरी सब-वे जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया है. भारी बारिश के कारण अंधेरी सब-वे बंद करना पड़ा है. वहीं, ठाणे में भी भारी बारिश की वजह से भांडुप में रेल ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है. मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्तिथि बनी हुई है. सभी स्‍कूल-कॉलेजों में पहले सत्र में छुट्टी कर दी गई है.  Mumbai Rain ... Read more

देश के इन राज्‍यों में मानसून मेहरबान, IMD ने की भारी बारिश की भविष्‍यवाणी, जानिए आपके राज्‍य का हाल 

नई दिल्‍ली : देश के कई इलाकों पर मानसून (Monsoon) खासा मेहरबान है और इसके कारण कई राज्‍यों में जमकर बारिश हो रही है. हालांकि कई जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ ही विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अन्‍य राज्‍यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 07, 10 और ... Read more

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, नदियों में आई बाढ़

नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttarakhand) में जहां भारी बारिश का सिलसिला जारी है और नदियां उफान पर हैं, वहीं आज रात करीब 9 बजे राज्य के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया. भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है. राज्य में बारिश का क्रम जारी है. नदियों में बाढ़ (Flood) आ गई है. एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. राज्य में कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को एसडीआरएफ की टीमों ने 69 लोगों को रेसक्यू किया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ... Read more