Tag: jharkhand news

झारखंड : प्रिंसिपल ने 10वीं क्लास की 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट, सिर्फ ब्लेजर में भेजा घर

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश देने का आरोप है. स्‍कूल की प्राचार्य छात्राओं द्वारा एक-दूसरे की शर्ट पर मैसेज लिखने से नाराज थीं और इसके चलते उन्‍होंने यह आदेश दिया. एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के ... Read more

Teacher Bharti: झारखंड में शिक्षक भर्ती में सीटीईटी को मिली मान्यता, अनिवार्य रूप से इस शर्ते को करना होगा पूरा 

नई दिल्ली: CTET Got Recognition In Teacher Recruitment In Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी की मान्यता के लिए पत्र जारी कर दिया है. अब झारखंड में शिक्षकों की भर्ती में सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को मान्यता दे दी गई है. हालांकि सरकार ने इसके साथ एक शर्ते भी रखी है. पिछले दिनों शिक्षा मंत्री के साथ झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए समझौते का सहमति पत्र बुधवार को जारी किया गया है. इसके अनुसार सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के लिए सीटीईटी की मान्यता इस शर्त पर ... Read more

फैक्ट्री, स्कूल और फसलों पर हाथियों का कब्जा, झारखंड में गजराज की तबाही से सहमी जनता

रांची: झारखंड में सैकड़ों हाथी सड़कों पर हैं. 15 दिनों में पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, लातेहार, रांची सहित कई अन्य जिलों में गुस्साए हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों से लेकर कई मकान, स्कूल भवन, गोदाम और फैक्ट्रियों तक पर हमला बोलकर तबाही मचाई है. हाथियों का सबसे ज्यादा आतंक इन दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में है. चाकुलिया नगर पंचायत के कस्बाई इलाके और आसपास के 50 से ज्यादा गांवों में हाथियों की चहलकदमी की खबर मिलते ही अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती है. लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने लगते ... Read more

JEE MAIN: झारखंड के एक स्कूल से 10 लड़कियों ने JEE मेंस किया क्वालिफाई, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई | JEE mains result 2023 jharkhand 10 girls qualified jee mains exams | Patrika News

नई दिल्लीPublished: May 01, 2023 11:14:31 am JEE mains result 2023: झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 10 छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये छात्रएं जेईई एडवांस की तैयारी करेंगी। ये सभी लड़कियां झारखंड में खूंटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं।   jharkhand 10 girls qualified jee mains exams JEE mains result 2023: झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 10 छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये छात्रएं जेईई एडवांस की तैयारी करेंगी। ये सभी लड़कियां झारखंड ... Read more

शिक्षिका द्वारा ‘कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने’ पर छात्रा ने खुद को लगाई आग

झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर में परीक्षा(Exam) के दौरान एक लड़की पर स्कूल चर लगातार…