JEE MAIN: झारखंड के एक स्कूल से 10 लड़कियों ने JEE मेंस किया क्वालिफाई, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई | JEE mains result 2023 jharkhand 10 girls qualified jee mains exams | Patrika News
JEE mains result 2023: झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 10 छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये छात्रएं जेईई एडवांस की तैयारी करेंगी। ये सभी लड़कियां झारखंड में खूंटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं।
jharkhand 10 girls qualified jee mains exams
JEE mains result 2023: झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 10 छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये छात्रएं जेईई एडवांस की तैयारी करेंगी। ये सभी लड़कियां झारखंड में खूंटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं। बता दें कि आईएएस और खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन ने इस स्कूल की मेधावी छात्राओं के लिए कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। शैक्षणिक सत्र 2021-23 के दूसरे फेज में इंजीनियरिंग के लिए 18 और मेडिकल के लिए 39 छात्राएं तैयारी में जुटी थीं। इसमें से इंजीनियरिंग की 10 छात्राओं ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि जेईई मेन सत्र-2 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 87.2 प्रतिशत के साथ एक ने एसटी श्रेणी में 1,788 रैंक हासिल की, जबकि दूसरे ने इसी ब्रैकेट में 9,600 रैंक हासिल की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है।