Tag: Jharkhand

झारखंड : प्रिंसिपल ने 10वीं क्लास की 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट, सिर्फ ब्लेजर में भेजा घर

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश देने का आरोप है. स्‍कूल की प्राचार्य छात्राओं द्वारा एक-दूसरे की शर्ट पर मैसेज लिखने से नाराज थीं और इसके चलते उन्‍होंने यह आदेश दिया. एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के ... Read more

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी, पहला चुनाव हारे, हेमंत सोरेन के झारखंड टाइगर बनने की कहानी

Hemant Soren Life: 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले 49 वर्षीय हेमंत सोरेन सियासत में भले विरासत की उपज हों, लेकिन 21 सालों में अपनी समझ-बूझ, तेवर, संघर्ष और सियासी कौशल की बदौलत उन्‍होंने अपनी शख्सियत और राजनीतिक करियर को लगातार विस्तार दिया है. उनके पिता शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो राजनीतिक जमीन बनाई, उसे हेमंत सोरेन ने न सिर्फ बखूबी संभाला, बल्कि चुनावी स्कोर बोर्ड पर कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के तत्कालीन हजारीबाग जिले के ... Read more

गीतों से भावुक करने वाली शारदा सिन्हा इस बार रुला गईं… जानिए बिहार की लड़की कैसे बनीं स्वर कोकिला

Sharda Sinha Passes Away: शारदा सिन्हा ने ऐसे ऐसे गीत गाएं हैं कि उन्हें दुनिया भूल नहीं पाएगी. Sharda Sinha Death: लता मंगेशकर के बाद अगर भारत में किसी को स्वर कोकिला कहा गया तो वो थीं शारदा सिन्हा. जी हां, शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अब नहीं रहीं. छठी मईया के गीत उनके बगैर पूरे नहीं होते थे और छठी माता का आशीर्वाद देखिए छठ महापर्व के दौरान ही वो इस जहान से प्रस्थान कर गईं. शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया. दिल्ली के एम्स में उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शारदा सिन्हा की ... Read more

मोदी झारखंड में करेंगे 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।  प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी झारखंड के हजारीबाग में दोपहर बाद लगभग दो बजे देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान लगभग 63 हजार गांवों को कवर करेगा, जिससे 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2740 ब्लॉकों में पांच करोड़ ... Read more

झारखंड: अभ्रक क्षेत्र में 684 गांवों के 20 हजार से ज्यादा बच्चे 'मजदूरी' के कलंक से मुक्त

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित कर दिया है. शुक्रवार को कोडरमा में आयोजित एक कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ऐलान किया कि अभ्रक खदानों में काम करने वाले सभी बाल मजदूरों को न सिर्फ ‘मुक्ति’ दिलाई गई है, बल्कि इन सभी का स्कूलों में दाखिला भी कराया गया है. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ ने वर्ष 2004 में एक अध्ययन में पाया था कि झारखंड की अभ्रक खदानों में ... Read more

चंपई सोरेन :  पिता के साथ खेतों में हल चलाने से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का तय किया सफर

मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की बागडोर संभालने वाले चंपई सातवें व्यक्ति हैं. उनसे पहले बाबूलाल मरांड़ी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, रघुवर दास और हेमंत सोरेन झाऱखंड के मुख्यमंत्री रहे. शिबू सोरेन और उनके बेटे हेमंत के बाद झामुमो से मुख्यमंत्री बनने वाले वह तीसरे नेता हैं. मैट्रिक तक की पढ़ाई और कम उम्र में शादी   चंपई ने झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं अपने पिता (सिमल सोरेन) के साथ खेतों में काम किया करता था…अब किस्मत ने मुझे एक अलग भूमिका निभाने का मौका दिया है.” सरकारी स्कूल से मैट्रिक ... Read more