Tag: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन चौथी बार बने झारखंड के CM, शपथ लेते ही JPSC, JSSC और अन्य नौकरियों पर दे दी बड़ी खुशखबरी

Hemant Soren Oath Taking Ceremony: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष नेता शामिल हुए. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा. इसके तुरंत बाद हेमंत सोरेन सचिवासय पहुंचे और वहां कामकाम संभाला. साथ ही घोषणा कर दी कि राज्य में सभी रिक्त पदों पर ... Read more

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी, पहला चुनाव हारे, हेमंत सोरेन के झारखंड टाइगर बनने की कहानी

Hemant Soren Life: 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले 49 वर्षीय हेमंत सोरेन सियासत में भले विरासत की उपज हों, लेकिन 21 सालों में अपनी समझ-बूझ, तेवर, संघर्ष और सियासी कौशल की बदौलत उन्‍होंने अपनी शख्सियत और राजनीतिक करियर को लगातार विस्तार दिया है. उनके पिता शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो राजनीतिक जमीन बनाई, उसे हेमंत सोरेन ने न सिर्फ बखूबी संभाला, बल्कि चुनावी स्कोर बोर्ड पर कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के तत्कालीन हजारीबाग जिले के ... Read more

परंपरा और परिवर्तन के बीच झारखंड की सबसे हॉट सीट बरहेट, संथाल विद्रोह की धरती पर हेमंत बनाम हेंब्रम

बरहेट: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) में बरहेट (Barhait Seat) सबसे हॉट सीट है. यह सीट परंपरा और बदलाव के बीच झूल रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं. इस बार उन्‍हें भाजपा के युवा उम्मीदवार गमलियाल हेंब्रम (Gamaliel Hembram) की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह आदिवासी पहचान, विरासत और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है. इतिहास से जुड़ी रणभूमि संथाल परगना के ऐतिहासिक क्षेत्र में स्थित बरहेट का सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व गहरा है. इसे दामिन-ए-कोह या “पहाड़ की गोद” के ... Read more

वो लोग CM केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं : रांची में INDIA की रैली में सुनीता केजरीवाल ने लगाया आरोप

Sunita Kejriwal:रांची की रैली में सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन रविवार को हुआ. तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया. आम आदमी पार्टी की नेता सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई लालच नहीं थी. वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं. वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके हर निवाले पर नजर है. एक शुगर का ... Read more

हेमंत सोरेन के अरेस्ट होने पर उनकी पत्नी बनेंगी झारखंड की CM, विधायकों से सादे कागज पर लिए गए साइन: सूत्र

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों ने मंगलवार को एक बैठक में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की. रिपोर्ट के मुताबिक, विधायकों ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बिना किसी के नाम वाले एक समर्थन पत्र पर साइन भी किए हैं. इस मीटिंग में कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. ऐसा पहली बार है कि जब हेमंत सरकार की किसी मीटिंग में कल्पना सोरेन पहुंची हैं. हालांकि, कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर विधायकों ने कहा कि बैठक में ऐसी कोई चर्चा ... Read more

झारखंड के सत्‍ताधारी गठबंधन के विधायकों को छत्‍तीसगढ़ के रिसॉर्ट में दिए गए विशेष फोन : सूत्र

झारखंड के विधायक मंगलवार को रायपुर के मेफेयर होटल पहुंचे हैं झारखंड में सत्‍ताधारी गठबंधन ने अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्‍य छत्‍तीसगढ़ के एक रिसॉर्ट में एकत्रित किया है. गठबंधन ने बीजेपी पर संकटग्रस्‍त हेमंत सोरेन सरकार के विधायकों को लुभाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक कल रायपुर के मेफेयर होटल में पहुंचे. छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रिसॉर्ट पहुंचे और विधायकों के साथ डिनर किया. बता दें, हाल ही में कांग्रेस ने राज्‍यसभा चुनाव के दौरान अपने विधायकों को खरीद-फरोख्‍त से बचाने के लिए इसी रिसॉर्ट में ठहराया ... Read more

स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी और प्रार्थना पद्धति पर झारखंड सरकार सख्त, कहा- गैर-उर्दू स्कूलों में हर हाल में हो संडे ऑफ

सरकार के आदेश के अनुसार गैर-अधिसूचित उर्दू विद्यालयों में रविवार को शैक्षणिक गतिविधि न हो. रांची: झारखंड प्राथमिक शिक्षा विभाग (Primary Education Dept) ने एक नया आदेश जारी किया है. जिसमें ऐसे स्कूलों से ‘उर्दू’ शब्द हटाने को कहा गया है, जो उर्दू स्कूलों के रूप में अधिसूचित नहीं हैं. साथ ही विभाग ने ये भी आदेश दिया है कि ऐसे स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी रविवार को ही होगी न कि शुक्रवार को. आदेश में आगे कहा गया है कि गैर-उर्दू स्कूलों में सुबह की प्रार्थना पहले की तरह ही रखी जाए. राज्य के सभी स्कूलों को इन आदेशों का पालन करने को कहा गया ... Read more