CBSE ने इन स्कूलों की रद्द की मान्यता, इसलिस्ट में आपके स्कूल का नाम तो नहीं?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने राजधानी देहरादून के 10 स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के ये सभी स्कूल सामान्य मान्यता पर चल रहे थे. जिन स्कूलों की मान्यता खत्म की गई है, उनमें 10वीं और 12वीं की मान्यता वाले स्कूल शामिल हैं. ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं नियमित तौर पर नहीं हुईं, साथ ही मान्यता संबंधी कई नियमों की अनदेखी की गई. इसी वजह से इनकी मान्यता रद्द की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, CBSE के संयुक्त सचिव (एफिलिएशन) की ओर से इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं. आदेश की प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है.

डॉ. सिंह ने इन स्कूलों की मान्यता रद्द होने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ स्कूल काफी समय से रेगुलर नहीं चल रहे थे, जबकि कुछ स्कूलों ने खुद ही स्कूल बंद करने के विषय में CBSE से पत्राचार किया था. ये स्कूल पिछले कुछ साल से बोर्ड परीक्षाएं नियमित नहीं करवा रहे थे, जो कि मान्यता की शर्तों का उल्लंघन है. इसके अलावा कई और तरह से बोर्ड परीक्षा और मान्यता संबंधी नियम-शर्तों का उल्लंघन हो रहा था. जिसके चलते CBSE ने आधिकारिक तौर पर इनकी मान्यता खत्म कर दी है.

इन स्कूलों की मान्यता खत्म की गई…

1. न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी देहरादून.

2. गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी.

3. बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीपुर हरिद्वार.

4. आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी नारसन, हरिद्वार.

5. श्री डीडी छिमवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर नैनीताल.

6. बीरशीबा रेजिडेंशियल स्कूल किच्छा, ऊधम सिंह नगर.

7. स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम हल्द्वानी.

8. राम शरण सिंह विद्यालय, बिजनौर उत्तर प्रदेश.

9. परम पब्लिक स्कूल नजीबाबाद रोड, बिजनौर उत्तर प्रदेश.

10. देवऋषि विद्यापीठ मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश.

Tags: Cbse, Dehradun news, Latest hindi news, Local18, Uttarakhand news