CBSE 10th Results 2023: 12वीं के बाद अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक | CBSE 10th Board Result 2023 out class download result direct link | Patrika News
CBSE Board 10th Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में भी 99.91 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम जिला टॉप रहा है।
CBSE 10th Board Result 2023 Declared
CBSE Board 10th Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में भी 99.91 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम जिला टॉप रहा है। इस साल कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट 93.12 प्रतिशत है रहा है और पिछले साल के 94.40 प्रतिशत रहा था। मतलब इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 1.28 प्रतिशत कम रहा है।
स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था। बता दे आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं। कुल 87.33% स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।