CBSE Result: पिछले पांच सालों में बेहतर हुआ लड़कियों का CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट | CBSE Board Result 2023 CBSE Board Class 10th result of girls better | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 29, 2023 02:15:37 pm

CBSE Result 2023: पिछले पांच वर्षों में लड़कियों के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अगर लड़कियों के रिजल्ट का विश्लेषण (Analysis) करे तो ये बेहतर या अच्छा प्रदर्शन साफ़ दिखाई पड़ता है। नतीजे मई माह में जारी होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

 

CBSE Board

CBSE Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया था। जिसके नतीजे मई माह में जारी होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पिछले पांच वर्षों में लड़कियों के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अगर लड़कियों के रिजल्ट का विश्लेषण (Analysis) करे तो ये बेहतर या अच्छा प्रदर्शन साफ़ दिखाई पड़ता है। 2018 में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 88.67% था, और 2019 में यह लगभग 3% (92.45%) बढ़ गया। 2020 में 93.31 पास प्रतिशत के साथ लड़कियों के प्रदर्शन में फिर से सुधार हुआ। हालांकि आपको याद होगा 2020 में सीबीएसई ने कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया और छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना निकाली गई थी।