CBSE Result 2023: कब जारी होगा सीबीएसई रिजल्ट, पिछले कई सालों के आकड़ें देखें यहां पर | CBSE Result 2023 CBSE 10th 12th result update see the last year’s figures | Patrika News
CBSE Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इसी महीने में कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावना है। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे। स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
CBSE Result 2023 CBSE 10th 12th result update
CBSE Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इसी महीने में कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च एवं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गयी थीं।