CBSE Result 2023: सीबीएसई रिजल्ट के लिए, डेट व टाइम का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी | CBSE Board Result 2023 class 10th 12th Notification issue for date and time | Patrika News
CBSE Result 2023: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र-छात्राओं को है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 21 मार्च तक एवं 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी। जिसमें 38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
CBSE Result 2023: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र-छात्राओं को है। सीबीएसई रिजल्ट के लिए, डेट व टाइम का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 21 मार्च तक एवं 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी। जिसमें 38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अब CBSE, 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर देगा। इसके लिए रिजल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर\ डेट और टाइम के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।