CBSE Supplementary Exam 2023: सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम फॉर्म के लिए 1 जून से करें अप्लाई | CBSE Supplementary Exam 2023 online CBSE 10th, 12th form start June 1 | Patrika News

नई दिल्लीPublished: May 30, 2023 04:39:18 pm

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 1 जून से सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जो स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिसियल वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं

CBSE Supplementary Exam Update

CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 1 जून से सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जो स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिसियल वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023 जुलाई 2023 में आयोजित करेगा। कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। डेट शीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। क्लास 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स जो या दो विषयों में फेल हो गए हैं वे सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए 1 जून से 15 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।